लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

लाठी क्षेत्र में आंधी और बारिश से फसलें प्रभावित:रबी की तैयार फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

क्षेत्र में रबी की फसलें पकने के दौरान मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कभी तेज हवा के साथ आंधी चल रही है, तो कभी तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। दो दिन पहले क्षेत्र में तेज बूंदाबांदी और बारिश भी हुई थी। रबी की फसलें अब कटाई के लिए तैयार हैं, जिससे बदलते मौसम से नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

आंधी और बूंदाबांदी से जीरा, रायड़ा और ईसबगोल जैसी रबी की फसलों को विशेष रूप से नुकसान हुआ है। जीरे की अगेती फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। तेज हवा के झोंकों और अंधड़ के कारण पकी हुई ईसबगोल की फसल के सिट्टों से बीज जमीन पर बिखर गए हैं। गेहूं, जीरा और रायड़ा की फसलों को भी क्षति पहुंची है।

क्षेत्र के किसान नेता महावीरसिंह सनावड़ा, रणवीरसिंह भाटी, आईदान सिंह, जयप्रकाश देवड़ा, भंवरलाल पंवार और मुख्तियार खां, आवड़ भील सहित अन्य किसानों ने बताया कि आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का दौर जारी है। किसान दिन-रात जीरे और ईसबगोल की फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि संभावित बारिश से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

Leave a Comment