लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

बाड़मेर डाकघर और पोसपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। इसके बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेसियों को सूचना दी गई। टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। डॉग स्क्वायड, बम निरोधी दस्ते ने सर्च चलाया।

कोतवाल मनोज कुमार ने बताया- सर्च ऑपरेशन में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं इसके बाद ऑफिस को खुलवा दिया गया है। मेल में तमिलनाडू सरकार पर आरोप लगाए गए हैं, हालातों की तुलना रेप की घटनाओं से की है है। डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को दूसरी बार मेल मिला है।

शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे परिसर को खाली करवाकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते से सर्च किया गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस और सुरक्षा एजेसियां ने राहत की सांस ली है।

ऐसी सूचनाएं गंभीरता से लेता है प्रशासन

कोतवाली सीआई मनोज कुमार ने बताया- सरकार ऑफिस में लगातार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। अनावश्यक मेल आ रही है। विशेष इलाके का उल्लेख करते हुए दावा किया जाता है कि बम लगाया हुआ है और समय निर्धारित किया जाता है। ऐसी सूचनाओं को प्रशासन पूरी गंभीरता से लेता है।

जो समय सीमा थी उसका पालन किया। अन्य राज्य की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनके विरोध में ऐसा करना बताया है। हम आंतकवादी निरोधी धाराओं में इसको दर्ज करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

अशोक गहलोत ने क्यों कहा- सरकार के मंत्री और विधायक के बेटों को दूर रखें

Leave a Comment