लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अगस्त के अंत तक भर दें इन टॉप भर्तियों के फॉर्म, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

August Sarkari Bharti 2024: अगस्त में एसएससी स्टेनोग्राफर (SSC Stenographer 2024), हरियाणा PRT टीचर से लेकर ऐसी कई भर्तियां चल रही हैं, जिनकी आखिरी तारीख पास है। अगर आप सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे हैं और इनमें शामिल होने के चूक गए तो बाद में काफी पछता सकते हैं। 

August Top Govt Jobs 2024: सरकारी भर्तियों की हर अपडेट के साथ हम आपके लिए अगस्त की उन 6 बड़ी नौकरियों की जानकारी आए हैं, जिनकी लास्ट डेट इसी महीने खत्म हो रही है। अगर आपने अभी तक किसी भी कारण से इनमें फॉर्म नहीं भरा है, तो फटाफट भर दें। क्योंकि फिर दोबारा इनमें शामिल होने का कोई चांस नहीं है। एसएससी स्टेनोग्राफर, हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर, आरआरबी जेई (RRB JE) से लेकर जानिए किन भर्तियों में अप्लाई करने की आखिरी तारीख नजदीक है? और आप कब तक इनमें शामिल हो सकते हैं।

SSC Stenographer Vacancy 2024

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए 26 जुलाई से ही ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। स्टेनो ग्रेड सी और डी की यह भर्ती 2006 पदों के लिए निकली है। जिसकी आखिरी तारीख 18 अगस्त है। इस दौरान उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

होमगार्ड भर्ती महाराष्ट्र last Date

महाराष्ट्र के 30 जिलों में होमगार्ड की बंपर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 9 हजार से अधिक होमगार्डों इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार maharashtracdhg.gov.in पर जाकर जिलेवार 24 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं। 

Assistant Professor Recruitment 2024

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की 2400 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन भी चालू है। वहीं इस भर्ती का फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 अगस्त को खत्म हो रही है।

RRB JE Bharti 2024 Last Date 

आरआरबी जेई (Indian Railway Junior Engineer) के लिए करीब 8 हजार पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 30 जुलाई से फॉर्म भरे जा रहे हैं। इस भर्ती के जरिए रेलवे में जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल सुपरवाइजर समेत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि केवल 29 अगस्त तक ही उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकेंगे। 

HSSC PRT Teacher Recruitment 2024 

अगर आप सरकारी टीचर बनना चाहते हैं, तो हरियाणा में जेबीटी प्राथमिक टीचर भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं। यहां 1456 पदों प्राइमरी टीचर भर्ती निकली है। जिसमें 12 अगस्त से www.hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2024 है।

Indian Bank Recruitment 2024

इंडियन बैंक 300 पदों पर लोकल बैंक ऑफिसर्स (Local Bank Officers) की भर्ती कर रहा है। जिसके लिए 13 अगस्त से ऑनलाइन एप्लिकेशन चालू हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.in पर जाकर 2 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CONSUMER ALERT: ‘Enrich Salon’ में कद्र न मिलने से निराश ग्राहक, उठाया सवाल—”जहाँ सम्मान न मिले, वहाँ क्यों जाएँ लोग?”

डिजिटल इंडिया में ‘सेवा’ का अपमान: खाता खोला तब घर सही था, अब QR कोड मांगा तो रेजिडेंशियल बताने लगे! एक्सिस बैंक की मनमानी पर मौन क्यों है RBI?

Best Rupay Credit Cards for UPI 2026: अब हर UPI पेमेंट पर मिलेगा कैशबैक, जानें सबसे बेहतरीन कार्ड्स

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: अब घर की छत से बनेगी बिजली, सरकार देगी ₹78,000 की सब्सिडी

PM Awas Yojana 2026: नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? घर बनाने के लिए सरकार दे रही है ₹2.5 लाख, यहाँ से करें आवेदन।

Rythu Bharosa Status 2026: तेलंगाना के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज आएगी पहली किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Leave a Comment