लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

VIDEO: इंडियन कोस्ट गार्ड ने किया कमाल, पानी के अंदर फहराया तिरंग

इंडियन कोस्ट गार्ड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पानी के अंदर तिरंगा फहराया और राष्ट्र भावना एवं एकता को बेहद ही यादगार तरीके से प्रदर्शित किया।

देशभर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारी की जा रही है और लोग अपने-अपने तरीके से इसे यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी बहुत ही खास अंदाज में तिरंगा फहराया है और इसका वीडियो भी सामने आ गया है। दरअसल, कोस्ट गार्ड की तरफ से लक्षद्वीप में पानी के अंदर तिरंगा फहराया गया। सरकार के अलग-अलग विभाग इन दिनों अपने अंदाज में आजादी के जश्न को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं, और इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी उसी दिशा में एक शानदार कोशिश की है।

राष्ट्र भावना और एकता का हुआ अनोखा प्रदर्शन

बता दें कि भारतीय तटरक्षक के लक्षद्वीप जिला मुख्यालय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पानी के अंदर तिरंगा फहराया गया। भारतीय कोस्ट गार्ड के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र भावना और एकता को प्रदर्शित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल कई आयोजन करा रही है। इसी के अंतर्गत गांधीनगर क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके अलावा कोच्चि और बेपोर में भारतीय नौसेना की एक यूनिट ने अनाथालय का दौरा किया और मछुआरों के साथ विशेष सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।

नौसेना एयर एन्क्लेव की दीवारें तिरंगे से हुईं रोशन

सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम में ध्वज वितरण और समुद्र में सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। कोच्चि के भारतीय नौसेना एयर एन्क्लेव की दीवारों पर तिरंगा रोशन किया गया। बता दें कि 78वें स्वतंत्रता दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सभी राज्यों में 15 अगस्त के लिए विशेष तैयारी की जा रही है और लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस कैंपेन का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराना और लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राम के नाम पर लूट का ‘महा-खेल’: मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी से उठा पर्दा, क्या अब भी जागेंगे आप?

‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल: सांसद पीयूष गोयल, आखिर कब तक रहेंगे मौन? भद्रन नगर के अवैध निर्माण पर आपकी चुप्पी का क्या है राज?

वशिष्ठ वाणी की विशेष रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा के उपनिबंधक बी.एस. कटरे का खेल, जांच में दोषी चेयरमैन को किया बरी, अब खुलेआम हो रही वसूली!

बड़ी खबर: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ‘सख्त’, पर मोदी हुंडई के हौसले ‘बुलंद’—फुटपाथ पर अवैध कब्जे की जंग जारी!

वशिष्ठ वाणी विशेष: 18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे सांसद पीयूष गोयल?

विशेष रिपोर्ट: मालाड में सिग्नलों पर ‘चेहरों’ का कब्जा, BMC की ‘मलाई’ या नेताओं का खौफ?

Leave a Comment