मुंबई (वशिष्ठ वाणी न्यूज़ नेटवर्क): मालाड (पश्चिम) के न्यू लिंक रोड और चिंचोली बंदर रोड पर अवैध पार्किंग और नो-पार्किंग जोन में अतिक्रमण का मुद्दा अब प्रशासनिक लापरवाही की सीमाएं पार कर चुका है। स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों के लिए नर्क बन चुकी इस सड़क को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम अब सीधे बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है।
वशिष्ठ मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अभिषेक अनिल वशिष्ठ द्वारा जनहित में जल्द ही बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की जाएगी। इस याचिका के जरिए गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, एसीपी (ACP Traffic) और बीएमसी (BMC) के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को समन जारी करवाकर जवाब तलब किया जाएगा।
पिछले 8 महीनों से लगातार दी जा रही शिकायतों के बावजूद निष्क्रिय बने अधिकारियों को कोर्ट के समक्ष जिन 12 प्रमुख स्थानों (पते सहित) और तीखे कानूनी सवालों का सामना करना पड़ेगा, उसकी पूरी सूची नीचे दी जा रही है:
इन 12 प्रमुख स्थानों (पते सहित) पर जिम्मेदार अधिकारियों से कोर्ट में पूछे जाएंगे सवाल:
- Flag Restaurant (पता: Link Road, Chincholi Bunder Rd, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)

सवाल: इस रेस्टोरेंट के बाहर लगातार अवैध पार्किंग कराकर मुख्य सड़क को ब्लॉक किया जाता है। मीडिया द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद गोरेगांव ट्रैफिक विभाग ने अब तक क्या दंडात्मक कार्रवाई की? चालान और टोइंग की आधिकारिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए।
- Greens Restaurant (पता: Shop No. 10, 11, 12, Linkway Estate, New Link Rd, Malad, Mindspace, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)
सवाल: जब इस रेस्टोरेंट के पास खुद का पार्किंग स्पेस नहीं है, तो BMC और फायर ब्रिगेड द्वारा इन्हें NOC कैसे जारी की गई? बाहर ‘नो पार्किंग’ का आधिकारिक बोर्ड लगे होने के बावजूद यह रेस्टोरेंट सार्वजनिक सड़क को अपनी निजी पार्किंग की तरह इस्तेमाल कैसे कर सकता है?

- Carter’s Blue (पता: Shop No. 8/13, Samruddhi Business Park, Behind Evershine Mall, New Link Rd, Chincholi Bunder, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)

सवाल: बिना पार्किंग स्पेस वाले इस आउटलेट ने सड़क को ही पार्किंग बना लिया है। ग्राहक और डिलीवरी बॉय सड़क पर गाड़ियां खड़ी करते हैं। ट्रैफिक पुलिस इस सड़क से अवैध वाहन हटाने में लगातार विफल क्यों रही है?
- MG Motor Krishiv Auto Showroom (पता: Shakti Premises, New Link Rd, near Inorbit Mall, opposite Cloud Nine Hospital, Malad, Ram Nagar, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)
सवाल: “नाम बड़े और दर्शन छोटे”— नामचीन कार शोरूम होने के बावजूद सार्वजनिक सड़क को अपनी निजी संपत्ति मानकर गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। अनगिनत लिखित शिकायतों के बाद भी गोरेगांव ट्रैफिक विभाग द्वारा इस शोरूम के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

- Modi Hyundai Showroom (पता: Industrial Estate, Chavda Commercial Centre, New Link Rd, near Chincholi Bunder Fire Brigade, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)

सवाल: पहले शिकायत पर शोरूम प्रबंधन द्वारा सड़क खाली करा दी जाती थी, लेकिन गोरेगांव ट्रैफिक विभाग में नए अधिकारियों के पद संभालने के बाद से लगातार शिकायत के बावजूद सड़क खाली क्यों नहीं कराई जा रही? क्या नए प्रशासनिक अधिकारियों का इस शोरूम को कोई संरक्षण प्राप्त है?
- TATA CARS / Puneet Cars (पता: Charmurthy Compound, New Link Rd, next to Evershine Mall, Malad, Chincholi Bunder, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)
सवाल: फुटपाथ से लेकर सड़क की 3-3 लेन तक गाड़ियां पार्क की जाती हैं और जगह कम पड़ने पर ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे सड़क के दूसरी तरफ भी गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं। 8 महीने से शिकायत के बावजूद न फुटपाथ खाली हुआ और न सड़क—इस दीर्घकालिक लापरवाही के लिए कौन-कौन से अधिकारी दोषी हैं?

- Dheeraj Sagar Building (पता: New Link Rd, opp. Goregaon Sports Club, Malad, Ekta Nagar, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)

सवाल: इमारत के बाहर फुटपाथ और मुख्य सड़क पर कतार में अवैध पार्किंग हो रही है। 8 महीने से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस क्यों बनी हुई है?
- Infiniti Mall के सामने वाला ट्रैफिक सिग्नल (पता: Opposite Infiniti Mall Malad, New Link Rd, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)
सवाल: मुख्य ट्रैफिक सिग्नल के मुहाने को ही अवैध पार्किंग स्पॉट बना दिया गया है। गोरेगांव ट्रैफिक विभाग इस संवेदनशील और दुर्घटना-संभावित चौराहे पर अवैध पार्किंग करने वालों के प्रति इतनी नरमी क्यों बरत रहा है?

- Autorace Automotive – TVS (पता: No 1086A/2, Panache House, New Link Rd, nearby Cloud Nine Hospital, Malad, Ram Nagar, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)

सवाल: सड़क पर कतार में बाइकें खड़ी रहती हैं। गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस अन्य आम नागरिकों की गाड़ियां तो तुरंत टो (Tow) कर लेती है, लेकिन इस स्थान से कभी बाइक टो क्यों नहीं होती? क्या यह पक्षपात और दोहरा रवैया भ्रष्टाचार का संकेत नहीं है?
- Umang Tower (पता: off New Link Road, behind Inorbit Mall, Malad, Mindspace, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)
सवाल: उमंग टावर के बाहर की नई सड़क को लग्जरी बसों का डिपो बना दिया गया है। दिन-रात बसें खड़ी रहने के बावजूद शिकायतों पर संज्ञान न लेकर सड़क को बस स्टैंड में तब्दील होने क्यों दिया गया?

- VIBGYOR Rise CBSE School (पता: 1406/15, Chincholi Bunder Rd, Malad, Rajan Pada, Ram Nagar, Malad West, Mumbai, Maharashtra 400064)

सवाल: स्कूल प्रशासन के पास अपनी बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था नहीं है, जिससे मुख्य सड़क को ही बस डिपो बना लिया गया है। बीएमसी और ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों और आम राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इस अवैध बस डिपो पर कोई बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की?
- Lemon Tree Premier (पता: WEST CTS 1406/11, Chincholi Bunder Road EXTN Road, off New Link Road, Mindspace, Mumbai, Maharashtra 400064)
सवाल: इस होटल के बाहर सड़क के दोनों तरफ अनगिनत वाहन खड़े रहते हैं। अनगिनत शिकायतों के बाद भी आज तक इस सड़क से एक भी वाहन हटाने में ट्रैफिक पुलिस असमर्थ क्यों रही?

न्यायपालिका तय करेगी अधिकारियों की आपराधिक व प्रशासनिक जवाबदेही
वशिष्ठ मीडिया हाउस के निदेशक अभिषेक अनिल वशिष्ठ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि जब मीडिया की जमीनी रिपोर्टिंग और आम जनता की दर्जनों शिकायतों को स्थानीय पुलिस व निगम अधिकारी रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं, तो बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना ही अंतिम विकल्प बचता है।
जनहित याचिका (PIL) दाखिल होते ही गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर, ट्रैफिक जोन के एसीपी (ACP) और बीएमसी ‘पी-साउथ’ वार्ड के वार्ड ऑफिसर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हलफनामा (Affidavit) देकर बताना होगा कि इन 12 स्थानों पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले रेस्टोरेंट और शोरूम मालिकों पर मेहरबानी क्यों दिखाई गई। ‘वशिष्ठ वाणी’ मालाड के नागरिकों को उनका हक और safe ट्रैफिक दिलाने तक यह कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।














