लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, एनएच-24 की खराब हालत पर सवाल

रामपुर/वशिष्ठ वाणी: दिल्ली–लखनऊ हाईवे (एनएच-24) पर बुधवार रात सड़क किनारे बने गड्ढे के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास हुई, जहां बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

मृतक की पहचान राजेश यादव (25 वर्ष) निवासी बिजडा गांव, थाना सिविल लाइंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राजेश बुधवार शाम शहजादनगर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रात करीब 8:30 बजे लौटते समय हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस में ईएमटी शिशुपाल और चालक प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार देते हुए राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहजादनगर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हाईवे की स्थिति पर नाराज़गी

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-24 पर जगह-जगह बने गड्ढों और खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। कई शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में नाराज़गी है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे की बदहाल स्थिति और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment