लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मोदी का राज चाहिए या जनता का राज चाहिए: प्रशांत किशोर

Bihar News: प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में एक बिहार बदलाव रैली के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग प्रशांत किशोर को सुनने के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों से पटना के गांधी मैदान में पहुंचे थे. प्रशांत किशोर को सुनने के लिए हजारों लोगों ने कई घंटे कड़ी धूप में उनका इंतजार किया.

लोगों को संबोधित करते हुए पीके ने कहा, “आप नीतीश कुमार को बाहर करना चाहते हैं या नहीं?…पीएम मोदी आकर कहें तब भी आप नहीं मानेंगे? क्या आप लालू का ‘जंगलराज’ चाहते हैं?…आप बिहार में बदलाव चाहते हैं या नहीं?…आप बिहार में लालू, नीतीश, मोदी का शासन चाहते हैं या जनता का शासन?…इस पर भरोसा रखो बेटा, नवंबर में हम जनता की सरकार बनाएंगे.”

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं यहां भाषण देने नहीं आया हूं. मैं यहां माफी मांगने आया हूं. आज यहां पांच लाख लोगों को लेकर सभा करने वाले थे. दो लाख से ज्यादा लोग पटना के अलग-अलग जगहों पर फंसी हुई है. यहां इतनी निकम्मी सरकार है. लोगों की मदद नहीं कर पा रहे है. यहीं गांधी मैदान में रात में नीतीश कुमार की पुलिस मुझे पकड़ने आई थी. उसी दिन मैंने कहा था फैसला गांधी मैदान में ही होगा.

प्रशांत किशोर ने कहा कि हजारों महिलाएं सड़क पर मेरी वजह से पैदल चल रही हैं. आज से दस दिन के अंदर मैं यात्रा पर निकलूंगा और आपके घर-घर तक पहुंचूंगा. बिहार में बदलाव की आंधी कोई रोक नहीं सकता है. वहीं नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को यहां से उखाड़ कर फेंकना है. लालू, नीतीश, मोदी का राज चाहिए या जनता का राज चाहिए. जनता का राज चाहिए तो मेरे भाई छह महीने तक कमर कस लीजिए. नवंबर में जनता की सरकार बना कर देंगे.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment