लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

जनपद अमेठी के विकासखंड जामों क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जामों क्षेत्र के निवासी रंजीत चौधरी ने फेसबुक पर लाइव आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि लाइव वीडियो के दौरान उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

देखते ही देखते यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया और स्थानीय स्तर पर भी इसकी व्यापक चर्चाशुरू हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया अभिव्यक्तिसुभाष चन्द्र बोस स्मृति द्वारका मंच जरूर है, लेकिन इसका उपयोग मर्यादित और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति, विशेषकर संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं माना जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया परइस तरह की अभद्रता से समाज में गलत संदेश जाता है और इससे कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

डॉक्टरों को ‘ठंडी हवा’, मरीजों को ‘गर्मी की सजा’! अमेठी के शाहमऊ स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर उठे बड़े सवाल; ‘शोपीस’ बने पंखे

घायल बंदर को मिली नई जिंदगी, 1962 एम्बुलेंस टीम ने मौके पर किया सफल उपचार

वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर वॉली बाल टूर्नामेंट का आयोजन, आधा दर्जन जिला पंचायत प्रत्याशी रहे मौजूद

भारतीय किसान यूनियन भानु ने निकाली किसान न्याय पदयात्रा

श्री सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज तिलोई में प्रबंध समिति की प्रथम बैठक संपन्न, विद्यालय विकास पर हुई चर्चा

शाहमऊ बाजार में ई-रिक्शा की भरमार, नाबालिग और शराबियों के हाथ में स्टीयरिंग, हादसे का बढ़ा खतरा

Leave a Comment