लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

भारतीय किसान यूनियन भानु ने निकाली किसान न्याय पदयात्रा

UP News: भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने बुधवार को “गरीब पीड़ित किसान न्याय पदयात्रा” निकाली। यह पदयात्रा राष्ट्रीय महामंत्री सतेन्द्र दुबे के मार्गदर्शन व राघवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। मां अहोरवा भवानी धाम से शुरू हुई यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए करीब 8 किलोमीटर दूर अकबरगंज रेलवे स्टेशन तक पहुंची, जहां किसानों ने पंचायत कर अपनी आवाज बुलंद की।

पदयात्रा के दौरान रास्ते भर भारतीय किसान यूनियन “जो अधिकारी न्यायी है वही हमारा भाई है” जैसे नारे लगाते रहे। किसानों ने 18 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार तिलोई अमीषा सिंह को सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली रोस्टिंग को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि शाम 7 से 10 बजे तक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पदयात्रा में हजारों किसानों की भागीदारी रही।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

डॉक्टरों को ‘ठंडी हवा’, मरीजों को ‘गर्मी की सजा’! अमेठी के शाहमऊ स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर उठे बड़े सवाल; ‘शोपीस’ बने पंखे

घायल बंदर को मिली नई जिंदगी, 1962 एम्बुलेंस टीम ने मौके पर किया सफल उपचार

वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर वॉली बाल टूर्नामेंट का आयोजन, आधा दर्जन जिला पंचायत प्रत्याशी रहे मौजूद

श्री सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज तिलोई में प्रबंध समिति की प्रथम बैठक संपन्न, विद्यालय विकास पर हुई चर्चा

शाहमऊ बाजार में ई-रिक्शा की भरमार, नाबालिग और शराबियों के हाथ में स्टीयरिंग, हादसे का बढ़ा खतरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

Leave a Comment