लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वशिष्ठ वाणी ग्राउंड रिपोर्ट: मालाड में ‘Modi Hyundai’ की मनमानी बरकरार, प्रशासन के वादे निकले खोखले!

मुंबई (मालाड वेस्ट): ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम जब आज मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड पर पहुंची, तो नजारा हैरान करने वाला था। हफ़्तों की शिकायतों और भारी विरोध के बावजूद Modi Hyundai Showroom के बाहर की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सरेआम सड़क और फुटपाथ पर गाड़ियों का कब्जा है, और नगर निगम (BMC) के दावों की पोल खुल चुकी है।

ग्राउंड रिपोर्ट: सड़क पर ‘शोरूम’, जनता के लिए ‘मौत का जाल’

हमारी पड़ताल में सामने आया कि Modi Hyundai ने न केवल फुटपाथ को निगल लिया है, बल्कि अब उनकी गाड़ियां मुख्य सड़क (New Link Road) के एक हिस्से तक फैल चुकी हैं।

  • अतिक्रमण का नया लेवल: शोरूम की नई गाड़ियां और रिपेयरिंग के लिए आई कारें सड़क के किनारे इस तरह खड़ी की गई हैं कि ट्रैफिक का दम घुट रहा है।
  • राहगीरों की बेबसी: स्थानीय निवासियों ने ‘वशिष्ठ वाणी’ को बताया कि बीएमसी की गाड़ी आती जरूर है, लेकिन वह शोरूम के गेट पर रुककर ‘औपचारिकता’ पूरी करती है और चली जाती है। क्या यह कोई गुप्त ‘सेटिंग’ है?

प्रशासन तमाशबीन, शोरूम मालिक बेखौफ!

सवाल यह उठता है कि आखिर Mody Group को किसका संरक्षण प्राप्त है?

  1. P/North Ward की चुप्पी: बार-बार की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद भी वार्ड ऑफिसर ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की?
  2. ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी: सड़क पर अवैध रूप से खड़ी इन गाड़ियों का चालान क्यों नहीं काटा जा रहा? आम जनता की गाड़ी टो (Tow) करने वाली क्रेन यहाँ आकर अपना रास्ता क्यों बदल लेती है?

जनता का आक्रोश: “हमें सड़क चाहिए, कब्जा नहीं!”

‘वशिष्ठ वाणी’ से बात करते हुए एक स्थानीय नागरिक ने गुस्से में कहा, “प्रशासन केवल हमें गुमराह कर रहा है। आज भी यहाँ गाड़ियां खड़ी हैं। ऐसा लगता है जैसे यह पूरी सड़क ही शोरूम ने खरीद ली है।”

वशिष्ठ वाणी का सीधा सवाल:

क्या प्रशासन किसी बड़े एक्सीडेंट का इंतज़ार कर रहा है? या फिर Modi Hyundai Malad जैसे रसूखदार व्यापारिक घरानों के सामने कानून के हाथ बंधे हुए हैं?

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारी बदला, पर अवैध पार्किंग का ‘खेल’ वही: मोदी हुंडई शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर कब्जा, ट्रैफिक विभाग, बीएमसी और एसीपी के ‘आशीर्वाद’ से नहीं पिघला प्रशासन!

खबर छपी, पर ट्रैफिक पुलिस की टोइंग वैन और आँखें दोनों रहीं गायब: ऑटोरेस टीवीएस शोरूम के बाहर आज भी सड़क पर सजा है अवैध गाड़ियों का मेला!

खबर का कोई असर नहीं: पुनीत कार्स (टाटा मोटर्स) के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी तक का बना है ‘आशीर्वाद’!

खबर छपी, पर बीएमसी और ट्रैफिक विभाग की नींद नहीं खुली: बीएम ऑटो गैरेज के बाहर आज भी गायब है फुटपाथ, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य!

कागजी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार पूरा: खबर पब्लिश होने के बाद भी Renault Kandivali Showroom के बाहर जस की तस अवैध पार्किंग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर एसीपी तक का है ‘आशीर्वाद’!

कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की आँखों पर बंधी है ‘पट्टी’: Renault Kandivali Showroom के बाहर दिन-रात चल रहा अवैध पार्किंग का मनमाना खेल!

Leave a Comment