लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर रोडवेज बस और बाइक की टक्‍कर, 3 युवकों की मौत

ईद की रात उस समय मातम में बदल गई, जब जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, और एक युवक घायल हो गया. हादसा चंदवाजी क्षेत्र में ताला मोड़ स्थित लवाना पुलिया के पास देर शाम हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक सड़क पर दूर जा गिरे, और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जाम अस्पताल में डॉक्टरों ने ताला गांव निवासी मुस्तकीम शाह, अब्दुल मलिक और साहिल को मृत घोषित कर दिया. चौथे युवक सरफराज का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे जयपुर-दिल्ली हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.

बाइक और बस जब्त पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया, और यातायात को सुचारू कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

Leave a Comment