लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

हटाओ सतीश राउत को! क्या एकता नगर को फूंकने के बाद जागेगा कांदिवली ट्रैफिक विभाग?

मुंबई (कांदिवली/मालवणी):

जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर आखिर कब तक कांदिवली का ट्रैफिक विभाग कुंभकर्णी नींद सोता रहेगा? कांदिवली ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सतीश राउत की नाक के नीचे पूरा एकता नगर रोड अब ‘भारत गैस एजेंसी’ का अवैध और खतरनाक खुला गोदाम बन चुका है। लगातार मीडिया रिपोर्ट्स और जनता की शिकायतों के बाद भी सतीश राउत का टस से मस न होना यह साफ करता है कि या तो सिस्टम पूरी तरह पंगु हो चुका है या फिर इसमें कोई बड़ी ‘साठगांठ’ है।

दिखावे का नाटक बंद करो, ठोस कार्रवाई कहाँ है?

जब भी दबाव बढ़ता है, ट्रैफिक पुलिस खानापूर्ति के लिए गाड़ी खड़ी करके फोटो खिंचवा लेती है। लेकिन सच्चाई यह है कि जमीनी हालात रत्ती भर भी नहीं बदले। गैस सिलेंडर से भरे भारी वाहन २४ घंटे इसी व्यस्त सड़क पर अवैध रूप से डेरा डाले रहते हैं। लगातार खबरें छपने के बाद भी लापरवाह अधिकारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगना, सीधे तौर पर आम नागरिकों की जान से खिलवाड़ है।

एक छोटी सी चिंगारी और हज़ारों जानें खतरे में: तुरंत हो निलंबन

एकता नगर जैसी घनी आबादी वाले इलाके में गैस एजेंसी के वाहनों का इस तरह अवैध कब्जा किसी बड़े टाइम बम से कम नहीं है। अगर यहाँ कोई अप्रिय घटना या अग्निकांड होता है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे और लाशों के ढेर का इंतज़ार है?

“जब रक्षक ही आंखें मूंदकर बैठ जाएं, तो ऐसे अधिकारी को कुर्सी पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। स्थानीय नागरिकों और ‘वशिष्ठ वाणी’ की अब यह साफ मांग है कि लापरवाह अधिकारी सतीश राउत को तुरंत इस पद से हटाया जाए और इलाके को इस जानलेवा ट्रैफिक आतंक से मुक्त कराया जाए।”

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी विशेष: लोकतंत्र में ‘सवाल’ पूछना हक है, तो फिर इसे ‘महाराष्ट्र का अपमान’ क्यों बताया जा रहा है?

‘वशिष्ठ वाणी’ महा-अभियान: नाम बड़ा और दर्शन छोटे! मालाड में VIBGYOR स्कूल की बसों ने मुख्य सड़क को बनाया ‘निजी पार्किंग’; गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और RTO को खुली चुनौती, आखिर किसने दी अनुमति?

श्री संवतिलाल खंडवाला मार्ग रोड पर अवैध पार्किंग का ‘साम्राज्य’; आधा रास्ता बंद होने से रोज़ लग रहा भीषण जाम, कहाँ सोया है ट्रैफिक विभाग?

बारिश ने खोली पोल: मालाड के जनकल्याण नगर में गड्ढा भरने के बजाय बीएमसी ने खड़ा किया तमाशा, ३ दिन से जनता राम भरोसे!

‘वशिष्ठ वाणी’ महा-खुलासा: राम मंदिर महा-चोरी के बाद ट्रस्टियों में मची भगदड़; चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, कोषाध्यक्ष की ‘लेटर पॉलिटिक्स’ पर खड़े हुए १० तीखे सवाल!

‘वशिष्ठ वाणी’ विशेष पड़ताल: राम मंदिर में ‘आस्था की डकैती’ और SIT का कानूनी ढोंग; दागी ट्रस्टियों के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, जागो राम भक्तों जागो!

Leave a Comment