जैसलमेर के फतेहगढ़ में सीएचसी के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने इस नए भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष दलपत हिगडा भी उपस्थित रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि सरकार हमेशा गरीबों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती है और काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि अब यह सीएचसी अपग्रेड होकर चालू हो गई है और जल्द ही यहीं पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इससे पहले मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें यहीं पर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का भी जिक्र किया, जो गरीबों को इलाज में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए शुरू की गई है।
सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि इस सीएचसी में ट्रोमा सेंटर सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी की जाएंगी।इस दौरान तहसीलदार नखतसिंह राठौड़, सरपंच नरेंद्र सेन, ब्लॉक सीएमएचओ नारायणराम सांगड़, थाना अधिकारी राजेश कुमार, सभुदान देथा, लजपतसिंह राजगुरु, हरिसिंह भाटी, गिरधर सिंह सोढा, नवाबखान, सवाईलाल, उत्तमसिंह, देवीलाल जाखड़, खीमाराम और सीएचसी स्टाफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।














