लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

लंका पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए ठेले-गुमटी

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं डीसीपी काशी के निर्देश पर लंका पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सामनेघाट स्थित ट्रॉमा सेंटर से मुरारी चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले और गुमटियों को हटवाया गया, वहीं अतिक्रमण करने वाले लगभग 10 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होती नजर आई।

नगवा प्रभारी अभिषेक सिंह ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अतिक्रमण अभियान में नगवा प्रभारी अभिषेक सिंह के साथ उपनिरीक्षक स्वपनिल सिंह, उपनिरीक्षक दयाशंकर, कांस्टेबल बृजेश ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment