लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

उदयपुर में SHO और कॉन्स्टेबल की 20 लाख में डील… रिश्वत के 8 लाख रुपये लेते दोनों गिरफ्तार

उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ACB की इंटेलीजेंस यूनिट ने रिश्वतखोरी में शामिल एक थानाधिकारी और पुलिस कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल एक मुकदमे में आरोपी नहीं बनाने की एवज में शिकायकर्ता से 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. फिलहाल एसीबी की टीम ने एसएचओ और पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है.

 4 लोगों से मांगी थी रिश्वत

एसीबी ने बकाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर को मांडवा थाने के थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल द्वारा रिश्वत मांगने की गोपनीय शिकायत मिली थी. एसीबी की जांच में पता चला कि मांडवा थाने में मुकदमे दर्ज हैं. उन मुकदमों में आरोपी नहीं बनाने की एवज में 4 लोगों से रिश्वत की डिमांड की जा रही है. एसीबी ने शिकायत के बाद सत्यापन की कार्रवाई की. सत्यापन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 5 लाख रुपए की डिमांड की गई जो कि कुल राशि 20 लाख रुपए हुई. 

8 लाख रुपये लेते रंगेहाथ दोनों गिरफ्तार

इसके बाद बातचीत हुई और रिश्वत देना का सौदा तय हुआ. रिश्वत मांग का सत्यापन होने के बाद रविवार को एसीबी की टीम ने कॉन्स्टेबल और एसएचओ को ट्रैप करने की कार्रवाई की है. महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भल्लाराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दोनों को 8 लाख रुपये (एक लाख रुपये भारतीय चलन मुद्रा के नंबरी नोट और सात लाख रूपये के डमी नोट/चिल्ड्रन नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद एसीबी आगे की कार्रवाई करेगी.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

Leave a Comment