लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अमेठी में बेखौफ झोलाछाप: मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, बुजुर्ग को बाहर बैठाकर चढ़ाया ग्लूकोज

अमेठी: अमेठी के तिलोई विकासखंड के शाहमऊ में विश्व भारती स्कूल के सामने स्थित चांद मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे कथित क्लीनिक पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यहां डॉ. खुर्शीद द्वारा क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। एक फोटो में देखा जा रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को बाहर बैठाकर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य मानकों पर गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

कई लोगों का कहना है कि बिना पंजीकृत डॉक्टर के इलाज किया जा रहा है और मरीजों से मोटी रकम भी वसूली जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि डॉ. खुर्शीद पहले भी धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद इलाके में बिना किसी डर के खुलेआम क्लीनिक चल रहा है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अमेठी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बिना अनुमति ऐसा क्लीनिक कैसे चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को झोलाछाप इलाज से बचाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

डॉक्टरों को ‘ठंडी हवा’, मरीजों को ‘गर्मी की सजा’! अमेठी के शाहमऊ स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर उठे बड़े सवाल; ‘शोपीस’ बने पंखे

घायल बंदर को मिली नई जिंदगी, 1962 एम्बुलेंस टीम ने मौके पर किया सफल उपचार

वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर वॉली बाल टूर्नामेंट का आयोजन, आधा दर्जन जिला पंचायत प्रत्याशी रहे मौजूद

भारतीय किसान यूनियन भानु ने निकाली किसान न्याय पदयात्रा

श्री सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज तिलोई में प्रबंध समिति की प्रथम बैठक संपन्न, विद्यालय विकास पर हुई चर्चा

शाहमऊ बाजार में ई-रिक्शा की भरमार, नाबालिग और शराबियों के हाथ में स्टीयरिंग, हादसे का बढ़ा खतरा

Leave a Comment