लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

राजस्‍थान में झमाझम बार‍िश, गर्मी से मिली राहत; जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल

राजस्थान में बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली. तापमान भी सामान्य से कम रिकॉर्ड हुआ. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश झुंझुनू के मंडावा में 18 मिलीमीटर रही. इसके अनुसार, बदले मौसम के कारण राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री रह रहा है, जो सामान्य से 2-8 डिग्री नीचे है.

जैसलमेर और बाड़मेर में बारिश शनिवार सुबह तक 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा. केंद्र का कहना है कि शनिवार को जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने तथा राज्य के शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है.

आज भी बारिश की संभावना मौसम केंद्र के अनुसार, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 22 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है. मौसम व‍िभाग के अनुसार, शेष अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. राज्य में आगामी एक सप्ताह उष्ण लहर की संभावना नहीं है.

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट मौसम व‍िभाग ने दौसा, करौली, जैसलमेर, बाडमेर, जालौर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी क‍िया है. अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बार‍िश और आकाशीय बिजली ग‍िरने की संभावना है. कहीं-कहीं पर तेज हवा 20-30 क‍िलोमीटर प्रत‍ि घंटे चलने की संभावना है.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

Leave a Comment