अमेठी फुरसतगंज के निगोहां स्थित मुक्ति साधना आश्रम में विश्वविख्यात संत श्री श्री 1008 श्री बालयोगेश्वर जी महाराज के सानिध्य में हर रविवार भव्य सत्संग का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचते हैं और पूरा परिसर आस्था से सराबोर हो उठता है।केवल रविवार ही नहीं, बल्कि बुधवार और शुक्रवार को भी आश्रम में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
यहां आने वाले भक्तों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान यहां बड़ी सहजता से हो जाता है। कई श्रद्धालुओं का मानना है कि संतान की इच्छा लेकर आने वालों की मनोकामना पूरी होती है, वहीं विवाह की आस लेकर पहुंचे लोगों के रिश्ते भी तय हो जाते हैं।
कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि यहां आकर गंभीर बीमारियों में भी राहत मिलती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और अटूट विश्वास यह दर्शाता है कि मुक्ति साधना आश्रम आस्था का एक बड़ा केंद्र बन चुका है।












