लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

कंपनी के अधिकारियों को पीटा, खेत मालिकों पर मामला दर्ज:अफसरों को पकड़ कर थप्पड़ मारे थे; स्कॉर्पियो लेकर भागना पड़ा था

बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र के मौखाब गांव में शनिवार को एक विंड एनर्जी कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया- ​स्टर्लिंग विल्सन विंड कंपनी के धर्मेंद्र मीणा ने शिव थाने में रिपोर्ट दी। जिसकी जांच करने के लिए आए हैं।किसानों का आरोप है कि मौखाब गांव के एक खेत में पवन चक्की (विंड मिल) लगाने का काम किया जा रहा था। हमने इसका विरोध किया, कर्मचारी हमारी मर्जी के खिलाफ ये विंड मिल लगा रहे थे।वहीं कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर शिव थाना पुलिस ने खेत के मालिक श्रवण सिंह और भंवराराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

​SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई

​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मारपीट के साथ-साथ SC/ST एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। क्योंकि मामला अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है।

​मौके पर पहुंची पुलिस टीम

​रविवार को मामले की गहन जांच के लिए पुलिस की टीम गांव पहुंची। जांच का नेतृत्व सीओ (CO) रमेश कुमार शर्मा कर रहे हैं। इनके साथ शिव थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश पुलिस टीम ने घटनास्थल का ‘मौका मुआयना’ किया और वहां मौजूद साक्ष्यों को एकत्रित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों और कंपनी के मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

Leave a Comment