लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़: कानून को ठेंगा दिखा रहा मलाड का ‘Jain Subkuchh Food Plaza: प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

मुंबई, मलाड (वेस्ट): न्यू लिंक रोड स्थित प्रसिद्ध जैन सबकुछ फूड प्लाजा (Jain Subkuchh Food Plaza) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। वशिष्ठ वाणी (Vashisht Vani) की एक विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग में यह खुलासा हुआ है कि कैसे यह रेस्टोरेंट खुलेआम ट्रैफिक नियमों और सार्वजनिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है।

फुटपाथ गायब, सड़कों पर कब्जा

ताजा तस्वीरों और रिपोर्ट के अनुसार, रेस्टोरेंट के बाहर फुटपाथ से लेकर मुख्य सड़क तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर अवैध रूप से गाड़ियां पार्क करवाई जा रही हैं, जिससे राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि वहां ‘नो पार्किंग’ (No Parking) का बोर्ड स्पष्ट रूप से लगा होने के बावजूद यह अवैध गतिविधि बेखौफ जारी है।

कुंभकर्णी नींद में अधिकारी?

रिपोर्ट में सीधे तौर पर मुंबई आरटीओ (RTO) और बीएमसी (BMC) के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

  • प्रशासनिक अनदेखी: बार-बार नियमों के उल्लंघन के बावजूद अब तक रेस्टोरेंट को न तो कोई सख्त नोटिस भेजा गया है और न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
  • हादसे का डर: स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका हमेशा ट्रैफिक से भरा रहता है। इस अवैध पार्किंग की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

न्यू लिंक रोड पर चलने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने बीएमसी के P-North Ward के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का पूछना है कि जब आम जनता पर मामूली गलती के लिए भारी जुर्माना लगाया जाता है, तो इस बड़े रेस्टोरेंट के खिलाफ अधिकारी ‘कुंभकर्णी नींद’ में क्यों सो रहे हैं? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

समाना नगर: ओम सिद्धिविनायक सोसाइटी में नियमों की उड़ी धज्जियां, ‘वशिष्ठ वाणी’ के वीडियो सबूत के बाद भी म्हाडा अधिकारी संतोष कांबले मौन

वशिष्ठ वाणी का तीखा सवाल: मालाड के ‘लापता’ नगरसेवक! क्या कर्सन के अवैध साम्राज्य के आगे सरेंडर कर चुके हैं योगेश वर्मा?

बेशर्मी की हद: BMC अधिकारी कुंदन वळवी को न कानून का डर, न मीडिया का खौफ! ‘कोयला वाली गली’ में बिक चुका है सिस्टम?

राहगीरों की जान जोखिम में: मलाड न्यू लिंक रोड पर Modi Hyundai का अवैध ‘पार्किंग साम्राज्य’, BMC और RTO मौन

वशिष्ठ वाणी विशेष: मुंबई RTO की नाक के नीचे ऑटो चालकों का ‘अपना राज’, नियम बेअसर!

कांदिवली का ‘डेथ वारंट’: क्या सतीश राउत के राज में एकता नगर को राख करने की तैयारी है?

Leave a Comment