लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

BMC ध्यान दे! अगर धर्म के नाम पर फुटपाथ कब्जाने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अब ‘वशिष्ठ वाणी’ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी!

मुंबई: गोरेगांव वेस्ट स्थित न्यू लिंक रोड, बांगुर नगर सिग्नल के पास फुटपाथ पर ‘धर्म’ की आड़ में हो रहे अवैध कब्जों ने आम जनता का चलना दूभर कर दिया है। ‘वशिष्ठ वाणी’ ने अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए बीएमसी (BMC) प्रशासन से तीखे सवाल पूछे हैं कि आखिर किस अनुमति से फुटपाथ जैसे सार्वजनिक स्थान को निजी या धार्मिक कब्जे में सौंप दिया गया है?


जनता की सुरक्षा खतरे में:

फुटपाथ का निर्माण पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए किया गया था, लेकिन आज यहाँ स्थिति यह है कि मजबूरन आम जनता को मुख्य सड़क पर भारी वाहनों के बीच चलने के लिए विवश होना पड़ रहा है। यदि सड़क पर चलते हुए किसी राहगीर के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो क्या इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित बीएमसी अधिकारी लेंगे?


‘वशिष्ठ वाणी’ के सीधे सवाल:

  • अवैध अनुमति: क्या बीएमसी ने इन ‘धर्म के व्यापारियों’ को फुटपाथ पर कब्जा करने की कोई आधिकारिक अनुमति दी है?
  • प्रशासन की लाचारी: ऐसी क्या मजबूरी है कि इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है? क्या इसके पीछे किसी कद्दावर मंत्री का दबाव है?
  • न्यायालय का रास्ता: ‘वशिष्ठ वाणी’ ने बीएमसी को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई या जवाब नहीं मिला, तो जनता के हित में ‘वशिष्ठ वाणी’ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

प्रशासन को अब तय करना होगा—क्या फुटपाथ जनता के सुरक्षित चलने के लिए हैं, या धर्म के नाम पर कब्ज़ा करने के लिए? जनता जवाब का इंतज़ार कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सड़क या बारूद का ढेर? कांदिवली में रिहायशी कॉम्प्लेक्स के बाहर भारत गैस का अवैध ‘गोदाम’

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन? छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के बाहर 24 घंटे खड़े एलपीजी सिलेंडरों के टैंकर, कांदिवली ट्रैफिक विभाग मौन!

करोड़ों की लग्जरी बसें खरीदीं, लेकिन पार्किंग के लिए ‘सरकारी सड़क’ घेरी! उमांग टॉवर की सड़क बनी प्राइवेट बस डिपो, क्या गोरेगांव ट्रैफिक विभाग से है साठगांठ?

‘नो-पार्किंग’ बोर्ड बना मज़ाक! MG शोरूम की दबंगई के आगे गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस लाचार, BMC कब रद्द करेगी लाइसेंस?

रसूख के आगे पंगु बना प्रशासन? ‘Lemon Tree Premier’ के बाहर अवैध कब्जा, क्या कोर्ट के चाबुक से जागेगा गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और BMC?

अब सीधी कार्रवाई की मांग: बिना पार्किंग टाटा मोटर्स को शोरूम चलाने की इजाजत किसने दी? BMC लाइसेंस रद्द करे!

Leave a Comment