लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

अहमदाबाद में 188 पाकिस्तानी हिंदुओं को CAA के तहत भारत की नागरिकता, अमित शाह ने कही बड़ी बात 

मुस्लिम समुदाय के बीच सीएए को लेकर फैले भ्रम को दूर करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘मैं मुस्लिम भाईयों को स्पष्ट करना चाहता हूं कि सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए लाया गया है. पहले भी इस कानून के खिलाफ लोगों को भड़काया गया था.’

Ahmedabad News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नए नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत अहमदाबाद में 188 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत की नागरिकता दी. इस दौरान गृह मंत्री ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि सीएए का मतलब केवल नागरिकता देना नहीं है बल्कि उन लाखों लोगों को न्याय देना है जिन्हें 1947 से लेकर 2014 तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण न्याय नहीं मिला.

अमित शाह ने कहा, ‘मैं उन परिवारों को बधाई देता हूं जिन्हें नागरिकता मिली. मुझे और भी खुशी है कि यह गुजरात में हो रहा है. सीएए लोगों को उनके अधिकार और न्याय देने की एक पहल है. लाखों-करोड़ों लोग सालों से अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहे लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों के कारण उन्हें कभी न्याय ही नहीं मिला.’

वोट बैंक के लिए नहीं दी नागरिकता

बता दें कि गुजरात सरकार ने सीएए के तहत अहमदाबाद जिले में अब तक 1,167 लोगों को नागरिकता दी है. अमित शाह ने कहा कि करोड़ों भारतीय धर्म के आधार पर इस विभाजन की विभीषिका को नहीं भूल सकते.

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के लिए हमारे लोगों को नागरिकता नहीं दी. हमारा इतिहास इसे सदैव याद रखेगा. इन लोगों का क्या कसूर था जो अपनी संपत्ति छोड़कर अपनी बेटियों और पत्नियों को बचाने के लिए यहां आए थे. यह कानून इन लोगों की सुरक्षा के लिए. इस कानून से करोड़ों हिंदू, जैन और सिखों को न्याय मिलेगा.

नागरिकता लेने के लिए नहीं देने के लिए है सीएए

मुस्लिम समुदाय के बीच सीएए को लेकर फैले भ्रम को दूर करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘मैं मुस्लिम भाईयों को स्पष्ट करना चाहता हूं कि सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए लाया गया है. पहले भी इस कानून के खिलाफ लोगों को भड़काया गया था. किसी को भी अपनी नागरिकता नहीं छोड़नी पड़ेगी. आपकी नौकरी, घर, मकान सब सुरक्षित है.’

1000 करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च

अमित शाह ने सीएए के तहत नागरिकता देने के अलावा अहमदाबाद और गांधीनगर में लगभग 1,000 करोड़ रुपए की विकाश परियोजनाएं शुरू कीं. गृह मंत्री ने बोदकदेव क्षेत्र में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के ऑक्सीजन पार्क का भी उद्घाटन किया और लोगों से राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपरण अभियान में शामिल होने का आग्रह किया. उन्होंने 100 दिनों में 30 लाख पेड़ लगाने के लिए एएमसी की पहल की सराहना भी की.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विशेष रिपोर्ट: ‘सुशासन’ के दावों के बीच ‘खाकी’ की नीलामी — गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के राज में मालवणी पुलिस का ‘सेटलमेंट मॉडल’!

मालवणी पुलिस चौकी या समझौता केंद्र? — BNS 118 (1) जैसी गैर-जमानती धारा के बाद भी आरोपी बाहर

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’: 75 वर्ष की आयु में नाना पाटेकर का निधन; बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक छाया गहरा शोक

मालवाणी POCSO मामला: बच्ची के साथ खड़े होने के बजाय आरोपी पूर्व चेयरमैन की ढाल बने BJP कार्यकर्ता व समर्थक, सूत्रों का दावा- ‘फंसाने’ की अफ़वाह फैलाकर रची जा रही साजिश!

मालवाणी POCSO मामला: बीजेपी आलाकमान ध्यान दे! ‘वार्ड अध्यक्ष’ बनते ही कार्यकर्ताओं में पनपा ‘राजा’ बनने का वहम; एफआईआर फाड़ने से लेकर मीडिया को दी गई धमकियाँ हुईं पस्त!

BREAKING NEWS: मालवाणी में POCSO के तहत म्हाडा सोसाइटी का चेयरमैन बालासाहेब भगत गिरफ्तार; एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने लॉकअप में डाला

Leave a Comment