लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

लिंक रोड को अवैध पार्किंग से मुक्त कराने की मुहिम जारी: ‘वशिष्ठ वाणी’ का संकल्प, ‘ThinKarz’ पर गोरेगांव ट्रैफिक विभाग सख्त!

मुंबई: मुंबई के न्यू लिंक रोड को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए ‘वशिष्ठ वाणी’ द्वारा छेड़ी गई मुहिम लगातार जोर पकड़ रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के लिए सुगम और सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में अब गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के सामने स्थित ‘ThinKarz’ शोरूम पर विशेष नज़र रखी जा रही है।

क्या है मामला?

गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के सामने स्थित धीरज सागर बिल्डिंग में ‘ThinKarz’ का शोरूम है। स्थानीय निवासियों और ‘वशिष्ठ वाणी’ की ग्राउंड रिपोर्टिंग में यह सामने आया है कि शोरूम द्वारा न केवल सड़क पर, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ पर भी वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। फुटपाथ पर गाड़ियों का जमावड़ा होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

‘वशिष्ठ वाणी’ का स्पष्ट संदेश

‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह मुहिम तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि लिंक रोड पूरी तरह से अवैध पार्किंग से मुक्त नहीं हो जाता। इससे पहले, मोदी हुंडई शोरूम के बाहर हो रही अवैध पार्किंग के खिलाफ आवाज उठाकर उसे वहां से हटवाया गया था। उसी तर्ज पर अब ‘ThinKarz’ के खिलाफ भी तब तक कार्यवाही की मांग जारी रहेगी जब तक वे फुटपाथ और सड़क को पूरी तरह खाली नहीं कर देते।

ट्रैफिक विभाग का मिला है साथ

इस अभियान में गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। ‘वशिष्ठ वाणी’ ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले में सख्त रुख अपनाएं। जैसे ही ट्रैफिक विभाग द्वारा कड़े कदम उठाए जाएंगे, यह मुहिम अपने मुकाम तक पहुँच जाएगी।

वशिष्ठ वाणी का संकल्प: “समय लग सकता है, लेकिन लिंक रोड को अवैध पार्किंग मुक्त कराना हमारा संकल्प है। राहगीरों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रानीपुरी जी, ध्यान से सुनिए… वशिष्ठ वाणी सच छापता है, चाटुकारिता नहीं करता! खबरों से घबराकर अखबार रुकवाना और दादागिरी दिखाना क्या खाकी की मर्यादा है?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: मालवणी थाने में खाकी का नया ड्रामा… ‘वशिष्ठ वाणी’ के सच से थर्राई पुलिस, सिविल ड्रेस में तैनात अधिकारी ने डिस्ट्रीब्यूटर को डांटकर थाने से भगाया!

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: मुंबई पुलिस कमिश्नर ध्यान दें… FIR 1584/2026 में BNS 118 (1) के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: रानीपुरी जी… अगर यही बर्बरता किसी रसूखदार के साथ हुई होती, तब भी क्या आपकी ‘टेक्निकल सोच’ हफ्तों चलती?

मालवणी पुलिस पर गंभीर सवाल: FIR 1584/2026 के बाद भी कार्रवाई का इंतजार, पीड़िता बोली— आखिर मुझे इंसाफ कब मिलेगा?

वशिष्ठ वाणी एक्सक्लूसिव: खबरें छपने के बाद भी ‘बेफिक्र’ मालवणी पुलिस व DCP… क्या खाकी अब खुद को कानून से ऊपर समझने लगी है?

Leave a Comment