लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

एकता नगर कांदिवली: CM देवेंद्र फडणवीस जी, भारत गैस की 14 गाड़ियों का अवैध अड्डा जनता की सुरक्षा के लिए खतरा, प्रशासन क्यों है मौन?

मुंबई (वशिष्ठ वाणी): कांदिवली वेस्ट के एकता नगर इलाके में भारत गैस की 14 गाड़ियों का अवैध जमावड़ा स्थानीय निवासियों के लिए एक ‘चलते-फिरते बम’ के समान है। ‘वशिष्ठ वाणी’ पिछले कई महीनों से इस गंभीर सुरक्षा खतरे को उजागर कर रहा है, लेकिन आरटीओ (RTO) और स्थानीय प्रशासन की आंखों पर पट्टी बंधी है।

अब जनता की निगाहें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी पर टिकी हैं—क्या वे इस अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त संज्ञान लेंगे?


सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन, कोई सुनने वाला नहीं!

आवासीय इलाके की मुख्य सड़क को इन गैस गाड़ियों ने पार्किंग स्टैंड बना दिया है। यदि रात के अंधेरे में या किसी इमरजेंसी के दौरान यहां आगजनी जैसी कोई दुर्घटना हुई, तो न केवल गैस गाड़ियां, बल्कि आसपास की पूरी सोसाइटी का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा।


वशिष्ठ वाणी के तीखे सवाल:

  1. देवेंद्र फडणवीस जी, कब तक चलेगी यह मनमानी? कांदिवली की जनता आपकी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। क्या जनता की जान की सुरक्षा आपके शासन में प्राथमिकता नहीं है?
  2. प्रशासन की चुप्पी का कारण क्या है? क्या RTO अधिकारी सतीश राउत और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को ये 14 गाड़ियां नहीं दिख रही हैं, या फिर इसके पीछे किसी ‘ऊपरी रसूख’ का हाथ है?
  3. अवैध पार्किंग का खेल कब खत्म होगा? एकता नगर का रोड है या ‘गैस डिपो’? इस सड़क को कब आम लोगों और ट्रैफिक के लिए खाली कराया जाएगा?

अब होगी निर्णायक कार्रवाई?

‘वशिष्ठ वाणी’ ने इस मुद्दे पर बार-बार रिपोर्टिंग की है, लेकिन हर बार अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है। अब गेंद सीधे देवेंद्र फडणवीस जी के पाले में है।

चेतावनी: प्रशासन यह जान ले कि अगर इस ‘अवैध अड्डे’ के कारण एकता नगर में कोई बड़ी अनहोनी हुई, तो इसका पूरा दोष उन लापरवाह अधिकारियों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर होगा, जो लगातार शिकायतों के बावजूद आंखें मूंदे बैठे रहे।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्या बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े भी सो रही हैं कुंभकर्णी नींद? सालभर पुराना नोटिस बना रद्दी, मालाड में खड़ा हुआ ‘अवैध किला’!

गोरेगांव डिप्टी कलेक्टर पाडवी की ‘कथनी और करनी’ का पर्दाफाश; MLA के रसूख के आगे बीएमसी का हथौड़ा पड़ा ठंडा, पीड़ित नेहा वालावलकर अब भी इंसाफ को तरसी!

‘वशिष्ठ वाणी’ महा-खुलासा: डिप्टी कलेक्टर विनायक पाडवी की 2 दिन की चेतावनी भी रही बेअसर! क्या नेहा वालावलकर को मिलेगा रास्ता या सिर्फ बयानों में सिमट कर रह जाएगा इंसाफ?

RTO अधिकारी सतीश राउत की मेहरबानी: अवैध पार्किंग का अड्डा बना कांदिवली वेस्ट का एकता नगर रोड, वरिष्ठ अधिकारी भी मौन!

संजीव जायसवाल, अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो इस घमंडी अधिकारी पर कार्रवाई कीजिए!

PSI प्रफुल निलंबित होंगे या वरिष्ठ अधिकारी बचाने में जुटेंगे? ‘वशिष्ठ वाणी’ के खुलासे के बाद भी मुंबई पुलिस मौन, शर्मनाक!

Leave a Comment