लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

सड़क पर कब्जा या कारोबार? मलाड वेस्ट न्यू लिंक रोड पर TVS शोरूम के बाहर अवैध पार्किंग जारी, कड़ी कार्रवाई की मांग

मुंबई, मलाड (पश्चिम): मलाड वेस्ट न्यू लिंक रोड पर स्थित TVS बाइक शोरूम के बाहर एक बार फिर सड़क पर अवैध पार्किंग का मामला सामने आया है। सड़क के किनारे लाइन से खड़ी सैकड़ों बाइकों ने न केवल सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर लिया है, बल्कि आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है।

मौके की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार सड़क के एक बड़े हिस्से पर बाइकों की कतार लगाकर उसे पार्किंग स्थल में तब्दील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह स्थिति कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से जारी है।

वशिष्ठ वाणी द्वारा इस मामले को कई बार प्रमुखता से उठाया गया है। संबंधित विभागों को शिकायतें भी भेजी गईं, जिसके बाद कई बार चालान और कार्रवाई की गई। लेकिन सवाल यह है कि जब बार-बार नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो केवल चालान काटकर औपचारिकता क्यों पूरी की जा रही है?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि किसी आम व्यक्ति द्वारा सड़क पर वाहन खड़ा किया जाए तो तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन जब बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा सार्वजनिक सड़क को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तब प्रशासन की कार्रवाई प्रभावी क्यों नहीं दिखाई देती?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसे मामलों में कड़ी दंडात्मक कार्रवाई कब होगी? बार-बार नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन या रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक कानून तोड़ने वालों को कड़ा संदेश नहीं दिया जाएगा, तब तक सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग का सिलसिला जारी रहेगा। यदि नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएं या उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो, तो यह पूरे शहर के लिए एक उदाहरण बन सकता है।

अब देखना यह है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस, बीएमसी और संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और आम जनता को सड़क पर चलने का उनका अधिकार कब वापस दिलाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी की तीखी रिपोर्ट: पीएम मोदी जी, देखिए म्हाडा अधिकारी संतोष कांबले की मनमानी, शिकायत करने पर ब्लॉक किया मीडिया का नंबर!

मलाड वेस्ट न्यू लिंक रोड पर Hyundai शोरूम के बाहर अवैध पार्किंग जारी, बार-बार कार्रवाई के बावजूद नहीं सुधर रहे हालात

कांदिवली में ‘मौत का गोदाम’! एकता नगर रोड पर खड़े भारत गैस के वाहनों पर कब जागेगा प्रशासन और मुख्यमंत्री?

53वां दिन: ‘सब कुछ’ जानकर भी सांसद पीयूष गोयल और बीएमसी कमिश्नर क्यों हैं मौन? मालाड में भू-माफिया ‘कर्सन’ के आगे कानून का खुला सरेंडर!

BMC की लाचारी या नेताओं का खौफ? न्यू लिंक रोड के सिग्नलों पर अवैध बैनरों की बाढ़, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति!

फुटपाथ पर कब्जा, कानून ताक पर: मलाड न्यू लिंक रोड पर MG कार शोरूम की दबंगई, ट्रैफिक पुलिस के एक्शन को भी नहीं समझते कुछ; मालिकों पर FIR कब?

Leave a Comment