लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

कानून को ठेंगा दिखा रहा ‘जैन सब कुछ’ फूड प्लाजा? गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की अनगिनत कार्रवाई भी बेअसर!

मुंबई (गोरेगांव/मलाड): प्रशासन की सख्ती और दर्जनों चालान के बावजूद, मलाड-गोरेगांव लिंक रोड स्थित मशहूर ‘जैन सब कुछ’ (Jain Subkuchh) फूड प्लाजा के मालिक की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, इस फूड प्लाजा के बाहर फुटपाथ पर अब भी धड़ल्ले से अवैध पार्किंग करवाई जा रही है, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है।

ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
आज ‘वशिष्ठ वाणी’ से खास बातचीत में गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारी ने पुष्टि की कि जैन सब कुछ, इन्फिनिटी मॉल और डी-मार्ट के बाहर अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो-रिक्शा और वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी ने विशेष रूप से जैन सब कुछ फूड प्लाजा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ “अनगिनत बार” दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

ग्राउंड रिपोर्टिंग में खुली पोल
हैरानी की बात यह है कि पुलिस की इस “अनगिनत कार्रवाई” का असर ज़मीन पर ज़ीरो नज़र आ रहा है। वशिष्ठ वाणी की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान आज भी यह देखा गया कि होटल प्रबंधन द्वारा ग्राहकों के वाहन और अन्य गाड़ियाँ फुटपाथ पर ही पार्क करवाई जा रही हैं। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता के चलने के अधिकार का हनन भी है।

क्या कानून से बड़े हैं रसूखदार मालिक?
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के मन में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या जैन सब कुछ फूड प्लाजा के मालिक खुद को कानून से ऊपर समझते हैं? जब पुलिस बार-बार जुर्माना लगा रही है, तो आखिर किसके शह पर यह अतिक्रमण जारी है? क्या महज मामूली जुर्माना भरना इस समस्या का समाधान है, या प्रशासन को अब इस प्रतिष्ठान का लाइसेंस रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई करनी होगी?

हादसों को न्योता
लिंक रोड पर फुटपाथ के इस अतिक्रमण की वजह से लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे तेज़ रफ्तार वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। अब देखना यह है कि गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस और बीएमसी (BMC) मिलकर इस रसूखदार अतिक्रमणकारी पर लगाम कसते हैं या जनता ऐसे ही परेशान होती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खबर का असर: ‘वशिष्ठ वाणी’ के खुलासे के बाद जागी BMC, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की हुई तत्काल मरम्मत!

खबर का असर: ‘वशिष्ठ वाणी’ की रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर जागी BMC, मालवणी में अवैध शावरमा स्टॉल जब्ती की कार्रवाई!

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक की बदहाली पर शिव सम्राट फाउंडेशन का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

‘वशिष्ठ वाणी’ की आवाज पर प्रशासन के कान में रुई, आंखों पर पट्टी! कांदिवली में 14 एलपीजी गाड़ियों के ‘टाइम बम’ पर कांदिवली ट्रैफिक, चारकोप पुलिस और बीएमसी मौन क्यों?

मुंबई में अवैध पार्किंग पर आरटीओ की मेहरबानी: 21 प्राइम लोकेशंस पर सरेआम धज्जियां, शिकायत करने पर रेस्टोरेंट मालिकों को लीक होती है जानकारी

Leave a Comment