लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

घायल बंदर को मिली नई जिंदगी, 1962 एम्बुलेंस टीम ने मौके पर किया सफल उपचार

अमेठी जनपद के विकासखंड तिलोई अंतर्गत ग्राम पंचायत कोची में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जहां एक घायल बंदर का समय रहते उपचार कर उसकी जान बचाई गई।जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव में एक जंगली बंदर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 1962 पशुपालन विभाग की एम्बुलेंस (UP32EG3685) बिना देरी किए मौके पर पहुंची और तत्काल उपचार कार्य शुरू किया।एम्बुलेंस टीम में शामिल डॉ. हरि प्रकाश, एमटीएस मतीबर यादव एवं पायलट रघुनाथ यादव ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही बंदर का प्राथमिक उपचार किया, जिससे उसकी हालत में सुधार देखा गया।बताया जा रहा है कि स्थानीय पशुपालक राहुल की सूचना पर टीम ने तेजी से कार्रवाई की, जिससे एक बेजुबान की जान बच पाई।

ग्रामीणों ने 1962 एम्बुलेंस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी त्वरित और संवेदनशील सेवाएं समाज में भरोसा बढ़ाती हैं। टीम के इस सराहनीय कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment