लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर वॉली बाल टूर्नामेंट का आयोजन, आधा दर्जन जिला पंचायत प्रत्याशी रहे मौजूद

अमेठी। विकासखंड तिलोई क्षेत्र के अंतर्गत जनापुर गांव में वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।इस खेल आयोजन का संयोजन ग्राम प्रधान जनापुर अरुण प्रताप सिंह द्वारा किया गया, जबकि सहसंयोजक के रूप में अरविंद राजपूत लोधी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम में करीब आधा दर्जन जिला पंचायत प्रत्याशी, और संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे

टूर्नामेंट में आसपास के कई गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल कौशल का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और मैदान तालियों की गूंज से सराबोर रहा।इस अवसर पर वक्ताओं ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान को याद करते हुए उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment