लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

शाम होते ही अंधेरे में डूब रहे तिलोई के गांव, जायस पावर हाउस की रोस्टिंग से ग्रामीण परेशान

जनपद अमेठी के जायस पावर हाउस से जुड़े तिलोई समेत अन्य कई फिडरों पर रोज शाम होते ही बिजली की रोस्टिंग कर दी जाती है, जिससे जनापुर, भागीरथपुर, मोहना, अगौना समेत कई गांव अंधेरे में डूब जाते हैं।बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम का समय महिलाओं के लिए खाना बनाने और बच्चों के पढ़ाई का होता है, और ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे पढ़ाई न करने का बहाना ही ढूंढते हैं। विद्युत विभाग उनकी पढ़ाई न करने में पूरी मदद कर रहा है।

क्या विभागीय अफसरों को नहीं पता कि ग्रामीण क्षेत्र इतना विकसित नहीं है और सब के घर पर इनवर्टर नहीं लगा है? पता भी कैसे चलेगा, जो अफसर एयर कंडीशनर में रहता है उसे ग्रामीण क्षेत्र का क्या ही अंदाजा होगा।

रोज इसी समय बिजली चले जाने से लोगों को अंधेरे में ही काम करना पड़ता है। वहीं बढ़ते मच्छरों के कारण डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। क्या अफसरों और विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को ये नहीं पता कि मच्छर काटने से कितनी बीमारियां होती हैं?

कहीं न कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काफी परेशानी का कारण बन सकती है ये रोस्टिंग। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि रोस्टिंग का समय बदला जाए और बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम योगी का बड़ा फैसला: काशीवासियों के लिए पूरे दिन खुला रहेगा विश्वनाथ धाम का ‘काशी द्वार’, अब बिना लाइन सीधे होंगे बाबा के दर्शन

Ram Mandir Donation Scam: अभिषेक अनिल वशिष्ठ का प्रशासन पर बड़ा हमला—”आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!”

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच या लीपापोती? ‘वशिष्ठ वाणी’ के कड़े सवाल

डॉक्टरों को ‘ठंडी हवा’, मरीजों को ‘गर्मी की सजा’! अमेठी के शाहमऊ स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर उठे बड़े सवाल; ‘शोपीस’ बने पंखे

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन से 10 महिलाएं हिरासत में

यूपी की राजनीति: गोरखपुर में मंच पर फूट-फूटकर रोए मंत्री संजय निषाद, निषाद समाज के लिए की भावुक अपील

Leave a Comment