लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

कलेक्टर ने पैलेट्स, विकेट्स एवं आरा मशीन संचालकों के साथ की बैठक

शिवपुरी। जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सामान्य है, हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी को देखते हुए वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग के संबंध में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को पैलेट्स, विकेट्स, फायरवुड (जलावन लकड़ी) विक्रेताओं एवं आरा मशीन संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, महाप्रबंधक उद्योग अरविंद महेश्वरी सहित पैलेट्स, विकेट्स एवं फायरवुड विक्रेता तथा आरा मशीन संचालक उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा वैकल्पिक ईंधन संसाधनों जैसे पैलेट्स, विकेट्स एवं फायरवुड का उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन संसाधनों के दामों में अनावश्यक वृद्धि न की जाए। यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दरों से अधिक मूल्य वसूला जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी को सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में उपस्थित पैलेट्स विक्रेताओं ने बताया कि पैलेट्स का निर्माण सरसों के डंठल से किया जाता है तथा जिले में इसके निर्माण के लिए लगभग 20 यूनिट्स संचालित हैं। वर्तमान में पैलेट्स का विक्रय 7800 रुपये प्रति मैट्रिक टन की दर से किया जा रहा है, जबकि विकेट्स का विक्रय 600 रुपये प्रति क्विंटल तथा फायरवुड (जलावन लकड़ी) का विक्रय 700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है। यह भी बताया गया कि पैलेट्स का विक्रय मुख्यतः एनटीपीसी प्लांटों को किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत निरीक्षण में मिली कमियों पर कार्रवाई प्रस्तावित

करैरा में अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर एवं प्लॉट क्रय-विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई प्रस्तावित

घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति के लिए निर्देश जारी..

अवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचाअवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचा

रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारी जारीकलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Leave a Comment