लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिवपुरी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गत रात्रि में जिलाधीश कार्यालय, शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी मेडिकल मिशन के सहयोग से 17 मार्च 2026 से आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान शिविर की व्यवस्थाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इस मेगा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्र के अधिकाधिक मरीजों को लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों के पंजीयन एवं उपचार की व्यवस्था, आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व अध्यक्ष राजू बाथम, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, डीन डॉ. डी. परमहंस, एसडीएम आनंद राजावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव, रोटरी के पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत निरीक्षण में मिली कमियों पर कार्रवाई प्रस्तावित

करैरा में अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर एवं प्लॉट क्रय-विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई प्रस्तावित

घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति के लिए निर्देश जारी..

अवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचाअवैध हथियार के साथ घूम रहा था विनोद उर्फ कल्ला धाकड़, सतनवाड़ा पुलिस ने दबोचा

रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारी जारीकलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Leave a Comment