लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

थाना कैंट पुलिस की बड़ी सफलता: पन्द्रह दिन में लापता किशोर सकुशल बरामद

परिवार ने जताई राहत, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

  • प्रहलाद पाण्डेय की रिपोर्ट

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी — कमिश्नरेट वाराणसी के दिशा-निर्देश पर थाना कैंट पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए 15 दिनों से लापता किशोर को सकुशल खोज लिया। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैंट के कुशल पर्यवेक्षण में लगातार की गई कार्रवाई का यह नतीजा रहा।

घटना का विवरण

वादी कृष्णा यादव ने थाना कैंट में तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिग भाई दिनांक 23 नवंबर 2025 से लापता है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 0662/25, धारा 137(2) भा.न्या.सं. के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।

गुमशुदगी की सूचना मिलते ही थाना कैंट की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन, पड़ताल और तकनीकी जांच में जुटी रही। इन अथक प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता 09 दिसंबर 2025 को मिली, जब नाबालिग युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम को सराहना

किशोर की बरामदगी में थाना कैंट पुलिस की यह टीम प्रमुख रही—

  1. शिवाकांत मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना कैंट, वाराणसी
  2. उप निरीक्षक सत्यम चौरसिया
  3. महिला कांस्टेबल सरस्वती

थाना कैंट पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता को स्थानीय लोगों द्वारा सराहना मिल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

BHU बिरला हॉस्टल फायरिंग कांड का खुलासा: ₹25,000 का इनाम घोषित, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। रन्नौद पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्ताररन्नौद पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment