लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

असरदार पत्रकारिता की जीत! ‘वशिष्ठ वाणी’ की खबर पर जागा बीएमसी प्रशासन: अधिकारी प्रवीण वाघेला की कड़ी कार्रवाई से जनकल्याण नगर रोड पर खाली हुआ फुटपाथ!

विशेष रिपोर्ट

मुंबई: ‘वशिष्ठ वाणी’ की आक्रामक और तथ्यात्मक पत्रकारिता का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। कल यानी 22 सितंबर को ‘वशिष्ठ वाणी’ ने मालाड वेस्ट के जन कल्याण नगर रोड (सेंट जूड स्कूल के सामने, दिव्या पार्क और बफिरा नगर) पर फुटपाथ से गायब हुए रास्ते और बीएमसी के दिखावे की कार्रवाई की पोल खोलते हुए एक विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस खबर का असर यह हुआ कि महज कुछ ही घंटों के भीतर बीएमसी प्रशासन हरकत में आ गया।

अतिक्रमण विभाग के अधिकारी प्रवीण वाघेला का कड़ा रुख

खबर पब्लिश होने के बाद, 23 सितंबर की दोपहर तक बीएमसी के अतिक्रमण विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण वाघेला (Praveen Vaghela) ने इसका तत्काल संज्ञान लिया। अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर उन्होंने ताबड़तोड़ और कड़ी कार्रवाई करते हुए जन कल्याण नगर के फुटपाथ पर जमी इस अवैध सब्जी मंडी को जड़ से उखाड़ फेंका और पूरे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया।

  • लगातार हो रही हैं सख्त कार्रवाई: गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले मालवणी इलाके में भी जब ‘वशिष्ठ वाणी’ ने खबर प्रकाशित की थी, तब भी अधिकारी प्रवीण वाघेला ने तुरंत एक्शन लिया था। अब जन कल्याण नगर में भी अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर प्रशासनिक इच्छाशक्ति हो, तो समस्याओं का समाधान मुमकिन है।
  • आम जनता को मिली राहत: इस सख्त कार्रवाई के बाद अब आम जनता और स्कूली छात्रों को बीच सड़क पर जान जोखिम डालकर नहीं चलना पड़ेगा, बल्कि उन्हें चलने के लिए उनका हक यानी फुटपाथ वापस मिल गया है।

‘वशिष्ठ वाणी’ की सराहना और भविष्य की उम्मीद

‘वशिष्ठ वाणी’ भ्रष्टाचार और लापरवाह व्यवस्था को बेनकाब करने के साथ-साथ सही काम करने वाले अधिकारियों की सराहना करने से भी पीछे नहीं हटता। हम बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला द्वारा उठाए गए इस कड़े कदम की खुले दिल से सराहना करते हैं।

साथ ही, ‘वशिष्ठ वाणी’ यह उम्मीद करता है कि अधिकारी प्रवीण वाघेला इसी तरह हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार औचक और सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे, ताकि यह समस्या जड़ से खत्म हो सके और अवैध कब्जा करने वालों के मन में कानून का खौफ हमेशा बना रहे। ‘वशिष्ठ वाणी’ जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए इसी तरह अपनी पैनी नजर बनाए रखेगा!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

TATA CARS Showroom का कारनामा: फुटपाथ पर कब्जा, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां, और गोरेगांव ट्रैफिक-बीएमसी की गहरी ‘मेहरबानी’!

BMC की चुप्पी और Flag Restaurant का खेल: सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा, आखिर छत को प्लास्टिक से कवर कर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति किसने दी?

जनकल्याण नगर रोड पर बीएमसी की ‘सब्जी मंडी’ का काला सच: कार्रवाई के नाम पर दुकानदारों से वसूली और मुफ़्त की सब्जियों का खेल!

उमंग टॉवर के पीछे लग्जरी बसों का अवैध अड्डा या महकमे की ‘तिजोरी’? गोरेगांव ट्रैफिक और एसीपी में जरा भी शर्म बची है, तो कल ही सड़क खाली करवाकर दिखाएं!

मालाड पश्चिम में कथित अवैध निर्माणों पर सम्राट बागुल का प्रहार: पी/ पश्चिम ईमारत एव कारखाना विभाग भ्रष्टाचार एव अवैध निर्माण का अड्डा ?

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड में दो हफ्ते से जलभराव, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Comment