लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

TATA CARS Showroom का कारनामा: फुटपाथ पर कब्जा, ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां, और गोरेगांव ट्रैफिक-बीएमसी की गहरी ‘मेहरबानी’!

मुंबई/वशिष्ठ वाणी: मालाड वेस्ट के न्यू लिंक रोड (चार्मूर्ति कंपाउंड, एवरशाइन मॉल के पास, चिंचोली बंदर, मलाड वेस्ट) पर स्थित पुनीत कार्स (Puneet Cars – TATA Cars Showroom) के बाहर का नजारा स्थानीय प्रशासन की भ्रष्टाचार और लाचारी की हदें पार कर चुका है। इस शोरूम के बाहर पैदल चलने वालों के लिए बना फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुका है, क्योंकि उस पर टाटा मोटर्स की नई गाड़ियों ने अवैध कब्जा जमा लिया है। हद तो तब हो जाती है जब शोरूम के अंदर जगह कम पड़ने पर, सड़क के दूसरी तरफ ठीक ‘नो पार्किंग’ (No Parking) बोर्ड के नीचे भी धड़ल्ले से गाड़ियां पार्क कर दी जाती हैं!

गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी की चुप्पी पर बड़े सवाल

  • फुटपाथ पर शोरूम का कब्जा: जहाँ आम जनता के चलने के लिए फुटपाथ होना चाहिए था, वहाँ पुनीत कार्स की गाड़ियाँ खड़ी मिलती हैं। क्या फुटपाथ शोरूम की प्राइवेट पार्किंग के लिए बनाए गए हैं?

‘नो पार्किंग’ बोर्ड के नीचे अवैध गाड़ियां: सड़क के दूसरी तरफ जहाँ प्रशासन ने खुद ‘नो पार्किंग’ का बोर्ड लगा रखा है, वहीं पर गाड़ियाँ पार्क की जा रही हैं। यह देखकर ऐसा लगता है कि मानो गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने ही खुद इस अवैध पार्किंग की लिखित अनुमति दे रखी हो!


  • शिकायतें हजार, पर कार्रवाई शून्य: लगातार शिकायतों के बावजूद धरातल पर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता। एक तरफ ट्रैफिक विभाग आँखें मूंदे बैठा है, तो दूसरी तरफ फुटपाथ पर हुए इस अवैध कब्जे और अतिक्रमण पर बीएमसी प्रशासन ने भी पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।

सिस्टम का कड़वा सच: आखिर किसकी शह पर चल रहा है यह खेल?

जब रसूखदार व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं और प्रशासन गहरी नींद में सोया रहता है, तो जनता का सिस्टम से भरोसा उठना लाजमी है। गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और बीएमसी के अधिकारियों की इस मिलीभगत और जीरो एक्शन नीति ने साफ कर दिया है कि इन शोरूम संचालकों पर मेहरबान होने के पीछे कोई मोटा ‘खेल’ चल रहा है।

‘वशिष्ठ वाणी’ तब तक इन भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों की पोल खोलता रहेगा, जब तक इस फुटपाथ को आम जनता के लिए और सड़क को अवैध पार्किंग से पूरी तरह मुक्त नहीं करवा लिया जाता।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

BMC की चुप्पी और Flag Restaurant का खेल: सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा, आखिर छत को प्लास्टिक से कवर कर रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति किसने दी?

जनकल्याण नगर रोड पर बीएमसी की ‘सब्जी मंडी’ का काला सच: कार्रवाई के नाम पर दुकानदारों से वसूली और मुफ़्त की सब्जियों का खेल!

उमंग टॉवर के पीछे लग्जरी बसों का अवैध अड्डा या महकमे की ‘तिजोरी’? गोरेगांव ट्रैफिक और एसीपी में जरा भी शर्म बची है, तो कल ही सड़क खाली करवाकर दिखाएं!

मालाड पश्चिम में कथित अवैध निर्माणों पर सम्राट बागुल का प्रहार: पी/ पश्चिम ईमारत एव कारखाना विभाग भ्रष्टाचार एव अवैध निर्माण का अड्डा ?

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड में दो हफ्ते से जलभराव, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से कथित मारपीट का मामला, FIR में देरी पर BHU प्रशासन पर उठे सवाल

Leave a Comment