लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

18 दिन… शून्य कार्रवाई! आखिर कब तक मौन रहेंगे नगरसेवक योगेश वर्मा?

मुंबई: मालाड वार्ड 35 की ‘कोयला वाली गली’ में रेलवे सुरक्षा को ताक पर रखकर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ ‘वशिष्ठ वाणी’ की जंग आज 18वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी शासन और प्रशासन के खाते में ‘शून्य कार्रवाई’ दर्ज है।


बीएमसी अधिकारी की संदिग्ध भूमिका?

वशिष्ठ वाणी लगातार उस नोटिस को उजागर कर रहा है जो 21 मई 2025 को जारी किया गया था। आज एक साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन पी/उत्तर (P/North) वार्ड के सहायक आयुक्त कुंदन वळवी की चुप्पी और उनकी कलम की सुस्ती कई अनसुलझे सवाल खड़े कर रही है। क्या बीएमसी के नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं, या ‘खास’ लोगों के लिए कानून के तराजू बदल जाते हैं?


नगरसेवक योगेश वर्मा से तीखे सवाल

जनता आज अपने प्रतिनिधि की ओर देख रही है, लेकिन बदले में सिर्फ ‘रहस्यमयी चुप्पी’ मिल रही है।

  • नगरसेवक योगेश वर्मा जी, क्या 18 दिन का समय एक अवैध निर्माण पर संज्ञान लेने के लिए काफी नहीं है?
  • आपकी यह खामोशी क्या क्षेत्र की जनता के प्रति आपकी जवाबदेही पर सवालिया निशान नहीं लगाती?
  • ‘कोयला वाली गली’ की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी आखिर क्या है?

सांसद पीयूष गोयल के क्षेत्र में नियमों की धज्जियाँ

यह मामला सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा (रेलवे) से भी जुड़ा है। ऐसे में सांसद पीयूष गोयल के संसदीय क्षेत्र में नियमों का इस तरह सरेआम मखौल उड़ना बेहद चिंताजनक है। वशिष्ठ वाणी पूछता है—आखिर ‘कर्सन’ को किसका अभयदान प्राप्त है? किसके दबाव में बीएमसी का बुलडोजर रास्ता भटक गया है?

वशिष्ठ वाणी का संकल्प:

हमारी रिपोर्टिंग का आज 18वां दिन है और जब तक प्रशासन हरकत में नहीं आता, हमारी आवाज कम नहीं होगी। ‘कोयला वाली गली’ के इस अवैध निर्माण को उसके अंजाम तक पहुँचाना ही वशिष्ठ वाणी का लक्ष्य है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

BMC की मनमानी और फुटपाथ पर ‘धर्म का कब्जा’: प्रशासन तत्काल अतिक्रमण हटाए और दोषियों पर करे कड़ी कार्रवाई!

BMC ध्यान दे! अगर धर्म के नाम पर फुटपाथ कब्जाने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अब ‘वशिष्ठ वाणी’ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी!

म्हाडा अधिकारी संतोष कांबले और बी. एस. कटरे की खुली चुनौती: “कितनी भी न्यूज़ छाप लो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता!”— आखिर किस ‘आका’ का है संरक्षण?

वर्दी का रौब या ‘पार्किंग’ का लोभ? एकता नगर में गैस सिलेंडर से भरी गाड़ियों को सतीश राउत का ‘अवैध वरदान’, क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है?

वशिष्ठ वाणी की कलम का जोरदार असर: SRA के सीईओ महेंद्र कल्याणकर ने तोड़ी चुप्पी, बिल्डर से वसूली के लिए BMC को भेजा पत्र!

‘वशिष्ठ वाणी’ महा-खुलासा: गजब हो गया भाई! सरकारी जमीन पर दबंग का कब्जा, और डिप्टी कलेक्टर विनायक पाडवी कार्रवाई के बजाय दबंग के आगे जोड़ रहे हैं हाथ!

Leave a Comment