लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

राजस्थान में 23 मार्च को नहीं जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, परिणाम को लेकर छात्रों का इंतजार और बढ़ा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं के रिजल्ट (RBSE 10th Result 2026) पर रविवार को बड़ा अपडेट सामने आया है. 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 23 मार्च (सोमवार) को जारी होने वाला था. हालांकि, अब यह रिजल्ट 23 मार्च को नहीं जारी होगा. इससे पहले 20 मार्च को भी राजस्थान बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट होने का दावा किया गया था. अब नए अपडेट के साथ एक बार फिर से छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार और बढ़ गया है. फिलहाल 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी नहीं होगा.

बाद में नई तारीख का होगा ऐलान

मतबल परीक्षार्थियों को 10वीं के रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार करना होगा. रिजल्ट को लेकर नई तारीख बोर्ड की तरफ से बाद में बताई जाएगी. राजस्थान में इस बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जबकि 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) में लगभग 8.5 से 9 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. 10वीं और 10वीं में कुल मिलाकर लगभग 19 लाख छात्र-छात्राएं परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

28 फरवरी को खत्म हुई थी परीक्षा

10वीं बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी को खत्म हो गई थी. परीक्षाओं के लिए छह हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. वहीं, जबकि 12वीं बोर्ड की अलग-अलग संकायों की परीक्षा 11 मार्च को खत्म हो गई. पहले चर्चा था कि राजस्थान बोर्ड की 30 मार्च तक 10वीं के रिजल्ट जारी करने की योजना है. हालांकि, जिस तरह से 10वीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख टली है, ऐसे ही 12वीं के विद्यार्थियों को रिजल्ट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा. 

पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

इस बार बोर्ड ने छात्रों को दूसरा अवसर देने की भी व्यवस्था की है. मई-जून में दूसरे सेशन की परीक्षा होगी, जिसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधार सकते हैं. दोनों प्रयास पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे और परीक्षा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. अगर पिछले साल के 10वीं रिजल्ट की बात करें तो पिछले साल भी लड़कियों ने बाजी मारी थी. 2025 में लड़कियां का 10वीं में 94.08 फीसदी रिजल्ट रहा था और लड़कों का 93.16 फीसदी रिजल्ट रहा. 

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अविनाश गहलोत ने सचिन पायलट के बेटे का नाम लेकर अशोक गहलोत को घेरा, बोले- ‘ब्रेक’ लगाना है तो पहले अपना घर देखें!

जोधपुर में गणगौर सवारी पर पथराव, मकराना मोहल्ले में महिलाओं पर बरसाए पत्थर; गाड़ियों में तोड़फोड़, सड़कों पर उतरा हिंदू समाज

पीबीएम में सख्ती का इंजेक्शन: आपातकालीन-ट्रॉमा सेंटर में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, ड्रेस कोड जरूरी

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना

जीजा को मारने वाले 2 सालों समेत 4 को आजीवन-कारावास:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से सिर पर किया था हमला

Leave a Comment