लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

वाराणसी: सामनेघाट पर नाविकों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से हमला, कई घायल

वशिष्ठ वाणी/वाराणसी | लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट पर शुक्रवार को नाविकों के दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में कई नाविक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नगवा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

सूत्रों के अनुसार, रामनगर क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक नाविक सामनेघाट पहुंचे और मदरवा के नाविकों पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कल्लू पुत्र सुखराम, रामानंद पुत्र रामचंद्र और सोमनाथ पुत्र श्रीनाथ साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही रामनगर के नाविक घटनास्थल से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रामनगर और मदरवा के नाविकों के बीच विवाद हो चुका था, जिसकी पंचायत लंका थाने पर कराई गई थी, लेकिन आपसी सहमति न बन पाने के कारण यह विवाद शुक्रवार को हिंसक रूप ले बैठा।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय पार्षद अमित सिंह ‘चिंटू’ ने नाविकों से स्पष्ट कहा कि जिसके पास वैध अनुमति होगी, वही सामनेघाट से नाव संचालन करेगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए लंका पुलिस ने मनोज, बबलू साहनी और कल्लू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वशिष्ठ वाणी विशेष: लोकतंत्र में ‘सवाल’ पूछना हक है, तो फिर इसे ‘महाराष्ट्र का अपमान’ क्यों बताया जा रहा है?

‘वशिष्ठ वाणी’ महा-अभियान: नाम बड़ा और दर्शन छोटे! मालाड में VIBGYOR स्कूल की बसों ने मुख्य सड़क को बनाया ‘निजी पार्किंग’; गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और RTO को खुली चुनौती, आखिर किसने दी अनुमति?

श्री संवतिलाल खंडवाला मार्ग रोड पर अवैध पार्किंग का ‘साम्राज्य’; आधा रास्ता बंद होने से रोज़ लग रहा भीषण जाम, कहाँ सोया है ट्रैफिक विभाग?

बारिश ने खोली पोल: मालाड के जनकल्याण नगर में गड्ढा भरने के बजाय बीएमसी ने खड़ा किया तमाशा, ३ दिन से जनता राम भरोसे!

‘वशिष्ठ वाणी’ महा-खुलासा: राम मंदिर महा-चोरी के बाद ट्रस्टियों में मची भगदड़; चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, कोषाध्यक्ष की ‘लेटर पॉलिटिक्स’ पर खड़े हुए १० तीखे सवाल!

‘वशिष्ठ वाणी’ विशेष पड़ताल: राम मंदिर में ‘आस्था की डकैती’ और SIT का कानूनी ढोंग; दागी ट्रस्टियों के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, जागो राम भक्तों जागो!

Leave a Comment