लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

सुंदरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की जान चली गई। तेज रफ्तार हाईवा द्वारा पीछे से टक्कर मारे जाने से दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसमें सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान 10 वर्षीय बालक इशफाक हाईवा की चपेट में आ गया।

घटना के तुरंत बाद घायल बालक को उसके पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इशफाक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अस्पताल से लौटे परिजनों ने सड़क पर खड़े हाईवा के पास पहुंचकर बालक का शव वाहन पर रख दिया और सड़क मार्ग जाम कर दिया। पर्याप्त पुलिस बल मौके पर न होने से आक्रोशित परिजनों और लोगों ने हाईवा के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया, जिससे करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कई बार स्थिति तनावपूर्ण हो गई, हालांकि कुछ स्थानीय लोगों की सूझबूझ से हालात को और बिगड़ने से रोका गया। लगभग एक घंटे बाद एसीपी भेलूपुर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।

परिजन आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक के परिजन मूल रूप से जनपद जौनपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में सुंदरपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन? छत्रपति शिवाजी राजे कॉम्प्लेक्स के बाहर 24 घंटे खड़े एलपीजी सिलेंडरों के टैंकर, कांदिवली ट्रैफिक विभाग मौन!

करोड़ों की लग्जरी बसें खरीदीं, लेकिन पार्किंग के लिए ‘सरकारी सड़क’ घेरी! उमांग टॉवर की सड़क बनी प्राइवेट बस डिपो, क्या गोरेगांव ट्रैफिक विभाग से है साठगांठ?

‘नो-पार्किंग’ बोर्ड बना मज़ाक! MG शोरूम की दबंगई के आगे गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस लाचार, BMC कब रद्द करेगी लाइसेंस?

रसूख के आगे पंगु बना प्रशासन? ‘Lemon Tree Premier’ के बाहर अवैध कब्जा, क्या कोर्ट के चाबुक से जागेगा गोरेगांव ट्रैफिक विभाग और BMC?

अब सीधी कार्रवाई की मांग: बिना पार्किंग टाटा मोटर्स को शोरूम चलाने की इजाजत किसने दी? BMC लाइसेंस रद्द करे!

वशिष्ठ वाणी विशेष: लोकतंत्र में ‘सवाल’ पूछना हक है, तो फिर इसे ‘महाराष्ट्र का अपमान’ क्यों बताया जा रहा है?

Leave a Comment