वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती (माघ पूर्णिमा) के अवसर पर 1 फरवरी 2026 (रविवार) को सीर गोवर्धनपुर (नगवा क्षेत्र) स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन प्रस्तावित हैं। आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के वाराणसी पहुंचने की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट वाराणसी की यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
यातायात पुलिस के अनुसार ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन 30 जनवरी 2026 (प्रातः 8:00 बजे) से 1 फरवरी 2026 (रात्रि 12:00 बजे) तक प्रभावी रहेंगे। इस दौरान संत रविदास मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में आम वाहनों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
मंदिर क्षेत्र में प्रमुख ट्रैफिक प्रतिबंध व डायवर्जन
- भगवानपुर मोड़ से संत रविदास मंदिर की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को नगवा/मालवीय गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रमना चौकी तिराहा से संत रविदास मंदिर तिराहा की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें डॉफी की ओर मोड़ा जाएगा।
- संत रविदास मंदिर तिराहा से मंदिर की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहनों को रमना चौकी तिराहा या भगवानपुर की ओर भेजा जाएगा।
- मारुति नगर तिराहा से भगवानपुर (संत सरवनदास यात्री निवास) की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
- लोटूबीर अंडरपास चौराहा से कार्यक्रम से संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन को मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें नुवाव चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शहर के भीतर बसों व अन्य वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन
- रामनगर चौराहा से वाराणसी की ओर आने वाले सभी वाहनों को सामनेघाट पुल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें टेंगरा मोड़ (NH-19 मार्ग) से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- सामनेघाट पुल (पश्चिमी ओर) से नगवा चौकी की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें हरसेवानन्द कॉलेज की ओर मोड़ा जाएगा।
- रविदास गेट से थाना लंका/नगवा चौकी की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को मालवीय गेट चौराहा होकर डायवर्ट किया जाएगा।
- अमेठी कोठी तिराहा से रविदास घाट की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन्हें रविदास गेट/नगवा चौकी की ओर भेजा जाएगा।
- नगवा चौकी से भगवानपुर मोड़ की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें सामनेघाट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- नरिया तिराहा से बीएचयू चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन्हें करौंदी मार्ग होते हुए नुवाव अंडरपास/भिखारीपुर तिराहा से गंतव्य तक भेजा जाएगा।
- NH-19 के समीप पुराने रमना पुलिस चौकी से (कार्यक्रम से संबंधित बसों को छोड़कर) सभी बसों को अमरा अखरी/टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

