Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबर3 करोड़ के सोने के आभूषण चोरी का खुलासा, 5 अंतरराज्यीय आरोपी...

3 करोड़ के सोने के आभूषण चोरी का खुलासा, 5 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने 3 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी मामले का सफल खुलासा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चौक थाना क्षेत्र में 5 जनवरी 2026 को हुई बड़ी चोरी का खुलासा पुलिस ने मात्र चार दिनों में कर दिया। पुलिस ने 5 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का लगभग पूरा माल बरामद किया है।

कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) तथा अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध ने किया। कार्रवाई में थाना चौक प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा एवं एसओजी टीम शामिल रही।


घटना का विवरण

5 जनवरी 2026 को एक आभूषण कारोबारी फर्म से करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के जेवर चोरी हो गए थे। पीड़ित की ओर से अगले दिन 6 जनवरी को चौक थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। केस मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(ए), 331(4), 317(2), 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज हुआ।

पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज, कमांड सेंटर की तकनीकी सहायता, सर्विलांस सेल से बीटीएस डेटा तथा मुखबिरों की सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।


गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:

दीपेश चौहान (26 वर्ष) — निवासी बारी गांव, थाना मडियाहू, जिला जौनपुर
विकास बेनवंशी (27 वर्ष) — निवासी मौधा, थाना खानपुर, जिला गाजीपुर
शुभम विश्वकर्मा (27 वर्ष) — निवासी मौधा, थाना खानपुर, जिला गाजीपुर
सैनुद्दीन अंसारी (25 वर्ष) — निवासी मौधा, थाना खानपुर, जिला गाजीपुर
तारक घोराई (31 वर्ष) — निवासी गोपालपुर, थाना दासपुर, जिला पश्चिम मेदिनीपुर (प. बंगाल)

ये आरोपी 9 जनवरी 2026 को कूड़ाखाना बेनिया क्षेत्र व कैंट स्टेशन मालगोदाम के पास से दबोचे गए।


बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्तों से कुल 2122 ग्राम पीली धातु (सोना) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बरामद सामान में शामिल:

  • 20 छोटे-बड़े हार
  • 30 जोड़ी कनौती
  • 79 नथ का लर
  • 400 अंगूठियाँ
  • 69 मंगलसूत्र लॉकेट
  • 11 जोड़ी बृजबाली
  • 68 अदद (34 जोड़ी) गूटी झुमका

सभी आभूषण बक्सों सहित बरामद किए गए।


पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चोरी की इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई थी, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से व्यापार जगत में राहत देखी जा रही है। आगे जांच जारी है और अन्य बरामदगी की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments