लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। थाना चितईपुर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0–222/2025, धारा 69/351(3)/123 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सूर्यप्रकाश चन्द्र यादव पुत्र स्व. नगीना प्रसाद यादव, निवासी एन-2/268, तड़िया सुन्दरपुर, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी (उम्र लगभग 30 वर्ष) को पूछताछ हेतु थाना बुलाया गया था। थाना परिसर में पहचान सुनिश्चित होने के बाद अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके अपराध एवं विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उसकी गिरफ्तारी की सूचना उसके बड़े भाई को दूरभाष के माध्यम से दी गई। अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा पीड़िता से कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोस्ती की गई और शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो अभियुक्त द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर थाना चितईपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तारी का विवरण

  • अभियुक्त का नाम: सूर्यप्रकाश चन्द्र यादव
  • पता: एन-2/268, तड़िया सुन्दरपुर, थाना चितईपुर, वाराणसी
  • गिरफ्तारी की तिथि व स्थान: 17 दिसंबर 2025, थाना चितईपुर परिसर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, थाना चितईपुर
  • महिला उपनिरीक्षक ममता सक्सेना, थाना चितईपुर
  • हेड कांस्टेबल सतीश चन्द्र यादव
  • हेड कांस्टेबल राजय भारतीय

पुलिस का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोप, वांछित अभियुक्त मलदहिया से गिरफ्तार; सिगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं का हाई-वोल्टेज विवाद, सिगरा पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

BHU बिरला हॉस्टल फायरिंग कांड का खुलासा: ₹25,000 का इनाम घोषित, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Leave a Comment