लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

शादीशुदा महिला पर एसिड अटैक करने वाला अभियुक्त जैतपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम, जघन्य अपराधों के सफल अनावरण तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जैतपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शादीशुदा महिला पर एसिड अटैक करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज तथा थानाध्यक्ष जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-317/2025, धारा 124(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त इस्तेखार उर्फ साहिल अंसारी पुत्र एनुलहुदा अंसारी, निवासी गौसिया अंजुम (अप्पी) का घर, सिधवाघाट, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी (उम्र लगभग 23 वर्ष) को दिनांक 15 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर सिटी स्टेशन रेलवे कॉलोनी स्थित मजार के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मुकदमा वादी द्वारा थाना जैतपुरा पर लिखित सूचना दी गई कि अभियुक्त साहिल अंसारी ने उसकी 35 वर्षीय शादीशुदा बहन के चेहरे पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना जैतपुरा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश शुरू की गई।

अभियुक्त का विवरण

  • नाम: इस्तेखार उर्फ साहिल अंसारी
  • पिता का नाम: एनुलहुदा अंसारी
  • पता: गौसिया अंजुम (अप्पी) का घर, सिधवाघाट, थाना जैतपुरा, वाराणसी
  • उम्र: लगभग 23 वर्ष

गिरफ्तारी का विवरण

  • दिनांक: 15/12/2025
  • स्थान: सिटी स्टेशन रेलवे कॉलोनी के अंदर मजार के पास

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा
  2. उपनिरीक्षक सौरभ सिंह
  3. उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह
  4. उपनिरीक्षक कपिल देव यादव
  5. हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह
  6. कांस्टेबल विपिन मिश्रा
  7. कांस्टेबल सुदीश
  8. कांस्टेबल अश्वनी सिंह, सर्विलांस सेल, कमिश्नरेट वाराणसी

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसिड अटैक जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रील बनाते-बनाते गूंजी गोली: 16 वर्षीय किशोर गंभीर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोप, वांछित अभियुक्त मलदहिया से गिरफ्तार; सिगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं का हाई-वोल्टेज विवाद, सिगरा पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

Leave a Comment