Sunday, January 18, 2026
Google search engine
Homeअपराधथाना लंका पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गौ तस्करों को किया गिरफ्तार, 4...

थाना लंका पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गौ तस्करों को किया गिरफ्तार, 4 गोवंश व दो वाहन बरामद

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गौ तस्करी में संलिप्त तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 गोवंश (02 गाय व 02 बछड़े) तथा एक पिकअप वाहन और एक स्कॉर्पियो बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका द्वारा की गई।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

दिनांक 14 दिसंबर 2025 की देर रात थाना लंका पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गौ तस्कर गोवंश को बिहार ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोटूवीर अंडरपास से आगे मलहिया की ओर सर्विस लेन पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान रात लगभग 23:55 बजे संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।

तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—

  • अभिषेक यादव पुत्र भाईराम यादव, निवासी मिसिरपुर, थाना रोहनिया, वाराणसी (उम्र लगभग 19 वर्ष)
  • विजय यादव उर्फ टिल्लू पुत्र दयालू यादव, निवासी छिमिया, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली (उम्र लगभग 27 वर्ष)
  • मोहम्मद अफरोज शाह पुत्र मोहम्मद साहबजान, निवासी सुल्तानपुर, थाना रामनगर, वाराणसी (उम्र लगभग 26 वर्ष)

बरामदगी का विवरण

  • 04 गोवंश (02 गाय एवं 02 बछड़े)
  • 01 महिन्द्रा पिकअप वाहन, सफेद रंग, संख्या UP 65 PT 8631
  • 01 महिन्द्रा स्कॉर्पियो, सफेद रंग, बिना नंबर प्लेट

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त अभिषेक यादव ने बताया कि वे तीनों मिलकर गोवंश को बिहार ले जाकर अवैध रूप से बिक्री करते थे। गोवंश को पिकअप वाहन में लादकर ले जाया जाता था, जबकि स्कॉर्पियो वाहन से आगे-आगे चलकर रेकी की जाती थी। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि इसी दिन सुबह वे एक खेप बिहार बॉर्डर तक पहुंचाकर लौटे थे और दूसरी खेप लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना लंका में मु0अ0सं0-0521/2025 के अंतर्गत
धारा 3/5(A)/5(B)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सेंकी प्रसाद द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक राजकुमार
  • उप निरीक्षक गौरव कुमार (चौकी प्रभारी रमना)
  • हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह
  • कांस्टेबल आलोक कुमार
  • कांस्टेबल रामबाबू मिश्रा
  • कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव
  • कांस्टेबल अमित शुक्ला
  • कांस्टेबल कृष्णकांत पाण्डेय
  • कांस्टेबल सूरज सिंह
  • कांस्टेबल पवन कुमार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गौ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है। ऐसे अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments