लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मुबई की सड़कों पर घूम-घूमकर किया स्टंट, मुंबई पुलिस ने निकाल दी स्टंटबाज की ‘हीरोगिरी’

आरोपी कथित तौर पर स्टंट कर रहा था और अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के लिए उन्हें रिकॉर्ड कर रहा था. पूछताछ में पता चला कि वह इंडियाज गॉट टैलेंट और अमेरिका में एक टैलेंट शो में भाग लेना चाहता था. वीडियो क्लीप में लड़का साइकिल स्टंट के अलावा, बिजली के खंभे पर चढ़ते और टैक्सी के ऊपर चढ़ते हुए दिखा.

मुबई की सड़कों पर एक स्टंटबाज ने घूम-घूमकर स्टंट किए. लड़का कभी साइकिल स्टंट किया तो कभी बिजले के खंभे पर चढ़ गया. मुंबई के आजाद मैदान पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में कुछ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

आरोपी कथित तौर पर स्टंट कर रहा था और अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के लिए उन्हें रिकॉर्ड कर रहा था. पूछताछ में पता चला कि वह इंडियाज गॉट टैलेंट और अमेरिका में एक टैलेंट शो में भाग लेना चाहता था. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आरोपी की एक क्लिप साझा की, जिसमें लिखा था, “क्या आप ‘स्टंट’ करने की कोशिश कर रहे हैं? ‘चाल’ काम नहीं करेगी!’

मुंबई पुलिस द्वारा साझा की गई क्लिप में स्टंट करते हुए व्यक्ति का वीडियो है, साथ ही लड़के ने स्वीकार किया है कि उसे 4 जून, 2024 को अपने दोस्तों के साथ लगभग 3 बजे साइकिल मोटोक्रॉस (बीएमएक्स) स्टंट और फ्लिप का वीडियोग्राफी करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

शहर में घूम-घूमकर किया स्टंट

वीडियो क्लीप में लड़का साइकिल स्टंट के अलावा, बिजली के खंभे पर चढ़ते और टैक्सी के ऊपर चढ़ते हुए दिखा. वह चेंबूर का रहने वाला है और उसे आजाद मैदान पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया पोस्ट में भी सभी को ऐसे जोखिम भरे कामों में हिस्सा लेने से बचने की सलाह दी गई है. इसमें कहा कि आपके पास स्टंट डबल नहीं है, इसलिए इन जोखिम भरे कामों को करने से बचें.

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मालवणी पुलिस चौकी की वरिष्ठ अधिकारी रानीपुरी ने लिया संज्ञान, कहा— “कानून के दायरे में होगी निष्पक्ष जांच, पीड़िता को मिलेगा पूरा न्याय”

100 नंबर सिर्फ दिखावा? मुंबई में ‘सेटिंग’ का खेल और बेबस जनता; BMC व बांगुर नगर पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आए जनसेवक: एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल और Sr. PI रानी पूरी का जताया सहृदय आभार

‘वशिष्ठ वाणी’ एक्सक्लूसिव: MARG शिकायत आईडी – PW_202600056227 का दिखावा! 2 जुलाई को दिया ट्विटर का झांसा, 3 महीने बाद भी सड़क पर काम ‘शून्य’!

कांदिवली वेस्ट की बदहाली: अवैध पार्किंग बनी ‘सार्वजनिक मूत्रालय’! बीएमसी के स्वच्छता अभियानों की धज्जियां उड़ा रहे लापरवाह अधिकारी

7 दिन और जीरो एक्शन! बीएमसी अधिकारी प्रवीण वाघेला के बड़े-बड़े दावे निकले कोरे झूठे, जन कल्याण नगर का फुटपाथ अब भी अवैध कब्जे में

Leave a Comment