लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

शिवपुरी। रन्नौद पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्ताररन्नौद पुलिस की कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश देकर 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी कोलारस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

10 मार्च 2026 को थाना रन्नौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम माढा घाटी में तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी से कच्ची शराब बनाई जा रही है और उसे बिक्री के लिए संग्रहित किया गया है।

सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।दबिश के दौरान आरोपी कल्याण आदिवासी (55 वर्ष) निवासी विजयपुरा थाना रन्नौद को हाथ भट्टी से कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से करीब 60 लीटर कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्यवाही में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका:उनि अरविंद सिंह चौहान, प्रआर जगेश सिंह सिकरवार, प्रआर अख्तर खान, आरक्षक गौरिश औझा, आरक्षक वकील गुर्जर, आरक्षक महेश पटेलिया और महिला आरक्षक कृष्णा पाल।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment