लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मालवणी में अवैध पार्किंग से सड़क जाम, ट्रैफिक अधिकारी सतीश राउत पर उठे सवाल

मुंबई/वशिष्ठ वाणी। कांदिवली ट्रैफिक विभाग के मालवणी क्षेत्र में सामना नगर गेट नंबर 8 के पास म्हाडा के खाली जगह पर अवैध पार्किंग की वजह से सड़क पूरी तरह जाम हो रही है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि रात के समय ऑटो रिक्शा तक अंदर नहीं जा पाता, ऐसे में अगर किसी बिल्डिंग में आग या अन्य बड़ी दुर्घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड का वाहन कैसे पहुंचेगा — यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

बोरीवली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा कांदिवली ट्रैफिक विभाग को लिखित शिकायत की गई है।

स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि इस अवैध पार्किंग की जानकारी बार-बार देने के बावजूद कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अधिकारी सतीश राउत कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में म्हाडा के अधिकारियों और बोरीवली फायर ब्रिगेड द्वारा भी ट्रैफिक विभाग को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि सड़क के दोनों तरफ वाहनों की पार्किंग से आपातकालीन सेवाओं के आने-जाने में बड़ी बाधा पैदा हो सकती है।

म्हाडा द्वारा कांदिवली ट्रैफिक विभाग को पत्र भेजा गया है।

रहवासियों का यह भी कहना है कि सतीश राउत से पहले जो ट्रैफिक अधिकारी यहां तैनात थे, वे अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित कार्रवाई करते थे। लेकिन सतीश राउत के आने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है और आरोप है कि उन्होंने कार्रवाई करने से ही इंकार कर दिया है।

“यह तस्वीरें स्थानीय रहवासियों ने हमारे मीडिया को भेजी हैं और गुहार लगाई है कि म्हाडा और कांदिवली ट्रैफिक विभाग इस अवैध पार्किंग पर तुरंत कार्रवाई करें।”

सूत्रों के अनुसार, ट्रैफिक विभाग की ओर से यह भी कहा गया कि गेट के अंदर होने वाले मामलों में वे हस्तक्षेप नहीं करेंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर यह सरकारी जमीन है और वहां अवैध पार्किंग से लोगों की जान को खतरा है, तो कार्रवाई करने से आखिर परहेज क्यों किया जा रहा है?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अवैध पार्किंग के कारण आए दिन विवाद भी होते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।

वहीं, मीडिया के सवालों पर भी अधिकारी सतीश राउत के कथित तौर पर बदसलूकी से बात करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

“मीडिया से बदतमीजी से बात करने के बाद अधिकारी ने अपना मैसेज तुरंत डिलीट कर दिया।”

अब बड़ा सवाल यह है कि जब म्हाडा और फायर ब्रिगेड जैसे विभाग भी लिखित शिकायत दे चुके हैं, तो फिर ट्रैफिक विभाग कार्रवाई से क्यों बच रहा है? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा?

मुंबई आरटीओ और ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अब यह मांग उठ रही है कि इस मामले की तत्काल जांच कर अवैध पार्किंग हटाई जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की जान जोखिम में न पड़े।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

MHADA के अधिकारी बी. एस. कटरे का जमीर कब जागेगा? दागी अध्यक्ष बालासाहेब भगत पर क्यों मेहरबान है म्हाडा प्रशासन?

CMO Maharashtra का सोशल मीडिया सिर्फ ‘दिखावा’? ट्वीट पर आने वाली शिकायतों पर सन्नाटा, केवल पीएम मोदी की तारीफों में व्यस्त!

MHADA अधिकारियों की घोर लापरवाही: कोर्ट के डर से भी परे संतोष कांबले और रोहित शिंदे, आपातकालीन रास्ते पर अवैध कब्जा बरकरार

वशिष्ठ वाणी का तीखा सवाल: क्या एकता नगर में किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मुंबई RTO?

Malvani Police पर गंभीर सवाल: शोक में डूबे परिवार से कथित दुर्व्यवहार, महिला अधिकारी की कार्यशैली पर उठे प्रश्न

‘सतीश राउत’ के आते ही कांदिवली ट्रैफिक विभाग पस्त, चरकोप सिग्नल पर अवैध पार्किंग मस्त!

Leave a Comment