लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

सिगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी आलोक उपाध्याय गिरफ्तार

आरोपी पर दर्ज कई गंभीर मुकदमे, काशी विद्यापीठ परिसर में झगड़े और हमले का मामला

  • प्रहलाद पाण्डेय की रिपोर्ट

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिगरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी आलोक उपाध्याय (27 वर्ष) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम फुलवरिया, थाना बलुआ, जिला चंदौली का निवासी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के नेतृत्व और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के पर्यवेक्षण में की गई।


घटना का विवरण

घटना 9 दिसंबर 2025 की है, जब आवेदक ने थाना सिगरा में लिखित शिकायत दी कि काशी विद्यापीठ परिसर में आरोपी आलोक उपाध्याय अपने दो साथियों के साथ आया और आवेदक के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और हत्या का प्रयास किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिगरा पुलिस ने मु0अ0सं0 473/2025 धारा 109(1), 351(2), 3(5), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की। अगले ही दिन 10 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी को सिगरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी आलोक उपाध्याय ने बताया:
“मैं काशी विद्यापीठ में एलएलएम का पुराना छात्र हूँ। घटना के समय हम स्टैंड के पास खड़े थे। आवेदक और उसके साथी लगातार छींटाकशी कर रहे थे, जिससे मैं आवेश में आ गया और गाली-गलौज के साथ हमला कर दिया।”


आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आलोक उपाध्याय पर विभिन्न धाराओं में कई गंभीर मामले पहले से पंजीकृत हैं—

  1. मु0अ0सं0 1206/2018 – थाना कैंट
    एससी/एसटी एक्ट, 120B, 302, 307, 34, 411, 420 भादवि
  2. मु0अ0सं0 481/2019 – थाना कैंट
    गैंगेस्टर एक्ट
  3. मु0अ0सं0 854/2017 – थाना सिगरा
    323/506 भादवि
  4. मु0अ0सं0 146/2018 – थाना सिगरा
    147/323/336/341/504/506 भादवि
  5. मु0अ0सं0 674/2018 – थाना सिगरा
    323/504/506 भादवि
  6. मु0अ0सं0 696/2018 – थाना सिगरा
    323/504/506/427 भादवि

आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने “महत्वपूर्ण सफलता” बताया है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. श्री संजय कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा
  2. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार चौधरी, चौकी प्रभारी, काशी विद्यापीठ
  3. उ0नि0 अभय सिंह परिहार
  4. हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह
  5. का0 गौरव द्विवेदी
  6. का0 नीरज कुमार मौर्या

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment