लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई, थाना सारनाथ पुलिस ने शातिर अपराधी विजय सिंह उर्फ मिंटू को नाजायज तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। वाराणसी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सारनाथ पुलिस टीम ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत एक कुख्यात व शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में की गई।

सिंहपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर थाना सारनाथ पुलिस टीम ने दिनांक 16 दिसंबर 2025 को प्रातः लगभग 02:30 बजे सिंहपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर विजय सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से—

  • 01 नाजायज तमंचा (.315 बोर)
  • 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
  • 01 कूटरचित आधार कार्ड
  • 01 मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट, चेसिस नंबर घिसा हुआ)
    बरामद किया गया।

अभियुक्त का विवरण

  • नाम: विजय सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ मिंटू
  • पिता का नाम: अजय पाल सिंह
  • निवासी: ग्राम पूरइन (छीनी), थाना खागा, जनपद फतेहपुर
  • उम्र: लगभग 38 वर्ष

मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0-614/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त विजय सिंह उर्फ मिंटू का गंभीर और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वाराणसी व अन्य जनपदों में हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, अपहरण, धोखाधड़ी एवं संगठित अपराध से जुड़े 22 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

इस सराहनीय कार्रवाई में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका रही—

  • श्री विदुष सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ
  • पंकज कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष, थाना सारनाथ
  • उ0नि0 अनिल कुमार
  • उ0नि0 अजय कुमार
  • उ0नि0 राम बहादुर साहनी
  • हे0का0 लल्लन यादव
  • हे0का0 विनीत सिंह
  • हे0का0 दिलीप यादव
  • का0 मुन्ना यादव

थाना सारनाथ पुलिस की यह कार्रवाई संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ एक सख्त संदेश है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई यह गिरफ्तारी वाराणसी पुलिस की सतर्कता, रणनीतिक कार्यशैली और कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रील बनाते-बनाते गूंजी गोली: 16 वर्षीय किशोर गंभीर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोप, वांछित अभियुक्त मलदहिया से गिरफ्तार; सिगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाओं का हाई-वोल्टेज विवाद, सिगरा पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

वाराणसी: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 59.4 किलोग्राम गांजा बरामद, 30 लाख की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक व किया सेल्टोस समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: रैपिडो चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर की छेड़खानी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

Leave a Comment