लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

काल भैरव मंदिर परिसर में दलालों पर बड़ी कार्रवाई — 10 गिरफ्तार, वाराणसी पुलिस का सख्त रुख

प्रहलाद पाण्डेय |

वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। काल भैरव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से पैसे लेकर अनाधिकृत ‘वीआईपी दर्शन’ कराने वाले दलालों पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर क्षेत्र में सक्रिय अवैध दलालों की शिकायतों और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद वाराणसी पुलिस ने अभियान चलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।


🔹 पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ऑपरेशन

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में की गई।
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर के समय मंदिर परिसर में विशेष अभियान चलाया।


🔹 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी—

  • सोनू कनौजिया (19 वर्ष)
  • रुद्र उर्फ विवेक (21 वर्ष)
  • संतोष कुमार (18 वर्ष)
  • साहिल मिश्रा (18 वर्ष)
  • रंजीत (36 वर्ष)
  • अभिषेक यादव (32 वर्ष)
  • विपिन शर्मा (18 वर्ष)
  • रोशन ठाकुर (19 वर्ष)
  • हर्ष सिंह (28 वर्ष)
  • चंद्रलोकीनाथ (35 वर्ष)

पूछताछ में आरोपियों ने खुद को पूजन सामग्री विक्रेता बताते हुए गलती मानने की बात कही।


🔹 मीडिया रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस

मंदिर परिसर में अवैध वसूली और दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी की खबरें प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई तेज की गई। साथ ही अन्य संदिग्ध दलालों की भी पहचान की जा रही है।


🔹 पुलिस का सख्त संदेश

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि—
👉 धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं से जबरन वसूली, दलाली या अनधिकृत दर्शन कराने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होती रहेगी।

साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि—
➡️ किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें
➡️ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें


💠 यह अभियान वाराणसी पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध नियंत्रण, चोरी-लूट के घटनाओं की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment