लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर ऑटोमोबाइल व्यापारियों संग पुलिस की अहम बैठक


वाराणसी/वशिष्ठ वाणी। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर मंगलवार को नदेसर चौकी, थाना कैंट परिसर में ऑटोमोबाइल व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने की।

इस अवसर पर ऑटोमोबाइल व्यापारियों को आमंत्रित कर उनसे यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को यातायात नियमों के पालन, सड़क पर अतिक्रमण न करने तथा आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

बैठक के उपरांत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने व्यापारियों के साथ संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण किया और मौके पर मौजूद समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने व्यापारियों की यातायात संबंधी शिकायतों और व्यावहारिक कठिनाइयों के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन यातायात सुधार की दिशा में निरंतर और सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), यातायात निरीक्षक, थाना कैंट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की इस पहल को शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे विशेषकर व्यस्त बाजार क्षेत्रों और ऑटोमोबाइल व्यापारिक इलाकों में यातायात व्यवस्था के बेहतर होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment